इंकार पर बौखलाई प्रेमिका... भाई-बहन के साथ मिलकर प्रेमी को दी दर्दनाक मौत, बोरे में भरकर कुएं में फेंकी लाश

Edited By Harman, Updated: 10 Mar, 2026 01:19 PM

girlfriend along with brother and sister murdered her boyfriend

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) प्रवीण पुष्कर ने कहा, "आरोपियों ने गला रेतकर पीड़ित की हत्या की। दास का रोशनी देवी (29) के साथ अवैध संबंध था। रोशनी उस पर शादी के लिए दबाव बना रही थी लेकिन वह मना कर रहा था। इसके बाद रोशनी ने अपनी बहन सीमा देवी (35) और भाई...

Jharkhand Crime News : झारखंड के सरायकेला खरसावां जिले के एक व्यक्ति की कथित तौर पर हत्या करने के आरोप में दो बहनों समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 

अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान विजय कुमार दास (29) के रूप में हुई है जो 24 फरवरी से लापता था। उन्होंने बताया कि दास का शव सात मार्च को रांची जिले के दलादली चौकी के अंतर्गत तेंगरिया गांव के एक कुएं से बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में तीन मार्च को गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई थी। 

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) प्रवीण पुष्कर ने कहा, "आरोपियों ने गला रेतकर पीड़ित की हत्या की। दास का रोशनी देवी (29) के साथ अवैध संबंध था। रोशनी उस पर शादी के लिए दबाव बना रही थी लेकिन वह मना कर रहा था। इसके बाद रोशनी ने अपनी बहन सीमा देवी (35) और भाई भूपेश बैठा (27) के साथ मिलकर दास की हत्या की साजिश रची।" पुष्कर ने कहा रोशनी विजय को बेदो स्थित जरिया गांव में अपने निर्माणाधीन घर ले गई। वहां उसे शराब पिलाने के बाद तीनों आरोपियों ने मिलकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद अपराध को छिपाने के लिए उन्होंने शव को एक बोरी में भरा और मोटरसाइकिल पर लादकर तेंगरिया ले गए और वहां उसे कुएं में फेंक दिया। 

पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर पीड़ित का शव और घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई है। साथ ही अपराध में इस्तेमाल किया गया चाकू भी मामले की मुख्य आरोपी रोशनी देवी के घर से बरामद किया गया। अधिकारी के अनुसार, तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!