पलामूः कृषि वैज्ञानिक के लॉकर से गायब हुए 21 लाख के सोने के जेवरात, शिकायत दर्ज

Edited By Diksha kanojia, Updated: 15 Sep, 2021 01:41 PM

gold jewelery worth 21 lakhs disappeared from agricultural scientist s locker

बिरसा कृषि विश्वविद्यालय चियांकी में कार्यरत कृषि वैज्ञानिक डॉ. अशोक सिन्हा ने शिकायत में दावा किया है कि उनके सोने के 21 लाख रुपए मूल्य के जेवरात लॉकर से गायब हो गए हैं। जिले के पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि मामले की जांच कर सच्चाई का...

 

मेदिनीनगरः झारखंड के मेदिनीनगर में एक बैंक के लॉकर से सोने के आभूषण गायब होने की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई है।

बिरसा कृषि विश्वविद्यालय चियांकी में कार्यरत कृषि वैज्ञानिक डॉ. अशोक सिन्हा ने शिकायत में दावा किया है कि उनके सोने के 21 लाख रुपए मूल्य के जेवरात लॉकर से गायब हो गए हैं। जिले के पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि मामले की जांच कर सच्चाई का पता लगाने के लिए कार्रवाई जारी है।

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार अशोक कुमार सिन्हा सोमवार को जब लॉकर का इस्तेमाल करने बैंक पहुंचे तो उनके सोने के सभी जेवरात गायब थे जबकि चांदी के आभूषण लॉकर में पड़े थे। उन्होंने यह दावा भी किया कि पहले तो लॉकर चाबी से खुला ही नहीं और बाद में उसे तुड़वाया गया तब उन्हें जेवरात गायब दिखे।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!