राज्यपाल संतोष गंगवार ने अमित शाह से की शिष्टाचार भेंट, स्मृति के रूप में दी भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर

Edited By Khushi, Updated: 05 Aug, 2024 04:19 PM

governor santosh gangwar made a courtesy call on amit shah

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह से दिल्ली में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान राज्यपाल संतोष गंगवार ने केंद्रीय गृह मंत्री को भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर स्मृति के रूप में दिया।

रांची:झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह से दिल्ली में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान राज्यपाल संतोष गंगवार ने केंद्रीय गृह मंत्री को भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर स्मृति के रूप में दिया।

झारखंड के राज्यपाल बनने के बाद संतोष गंगवार की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से पहली मुलाकात है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राज्यपाल ने गृह मंत्री से झारखंड की विकास योजनाओं को लेकर चर्चा की। झारखंड का राज्यपाल बनने के बाद संतोष गंगवार की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से पहली मुलाकात है। वहीं, इससे पहले राज्यपाल संतोष गंगवार 3 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार मुलाकात कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल की जिम्मेदारी देने के लिए पीएम मोदी का आभार जताया।

बता दें कि संतोष गंगवार बरेली लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से 8 बार सांसद रह चुके हैं। संतोष कुमार गंगवार, अटल बिहारी वाजपेयी और नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। हाल में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें टिकट नहीं दिया, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने चुनावी सभाओं के दौरान कहा था कि संतोष गंगवार को कुछ अलग से स्थान दिया जाएगा। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!