धनबाद पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार, ढुल्लू महतो सहित DC-SSP ने बुके देकर किया स्वागत

Edited By Khushi, Updated: 16 Aug, 2024 10:32 AM

governor santosh gangwar reached dhanbad dc ssp along

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार बीते गुरुवार को धनबाद पहुंचे। स्वतंत्रता दिवस पर राज्य की उप राजधानी दुमका में झंडोत्तोलन कार्यक्रम के बाद राज्यपाल दुमका से रांची लौटने के क्रम में धनबाद के सर्किट हाउस में रुके।

धनबाद: झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार बीते गुरुवार को धनबाद पहुंचे। स्वतंत्रता दिवस पर राज्य की उप राजधानी दुमका में झंडोत्तोलन कार्यक्रम के बाद राज्यपाल दुमका से रांची लौटने के क्रम में धनबाद के सर्किट हाउस में रुके।

बता दें कि नए राज्यपाल संतोष गंगवार ने उप राजधानी दुमका में पहली बार ध्वजारोहण किया। राज्यपाल के सर्किट हाउस पहुंचने की जानकारी पाकर धनबाद सांसद ढुलू महतो भी पहुंचे। सांसद ढुलू महतो ने राज्यपाल का बुके देकर स्वागत किया। वहीं डीसी माधवी मिश्रा, एसएसपी एचपी जनार्दनन, सिटी, ग्रामीण एसपी, डीएफओ ने भी बुके देकर स्वागत किया।

इसके बाद राज्यपाल दोपहर का भोजन और कुछ देर विश्राम के बाद रांची के लिए प्रस्थान कर गए। वहीं, राज्यपाल के धनबाद आगमन के मद्देनजर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हुए थे।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!