Hatia Vidhan Sabha: हटिया सीट पर नवीन जायसवाल और अजय शाहदेव में है कड़ी टक्कर।। vidhansabha seat 2024

Edited By Khushi, Updated: 03 Nov, 2024 04:01 PM

hatia vidhan sabha there is a tough fight between naveen jaiswal

2019 में हुए चुनाव में हटिया सीट पर बीजेपी उम्मीदवार नवीन जायसवाल ने जीत हासिल की है। नवीन जायसवाल एक लाख 15 हजार चार सौ 31 वोट लाकर पहले स्थान पर रहे थे तो कांग्रेस कैंडिडेट अजय नाथ शाहदेव ने 99 हजार एक सौ 67 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे थे।

हटिया: झारखंड के 81 विधानसभा सीटों में से एक हटिया विधानसभा सीट भी है। रांची ज़िले में स्थित यह विधानसभा क्षेत्र रांची लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। झारखंड बनने के बाद इस सीट पर हुए विधानसभा चुनाव की बात करें तो साल 2005 में इस सीट पर कांग्रेस के गोपाल एस एन शाहदेव विधायक चुने गए थे।

2009 में भी शाहदेव ने जीत का सिलसिला कायम रखा, लेकिन 2014 के चुनाव में जेवीएम उम्मीदवार नवीन जायसवाल यहां से विधायक निर्वाचित हुए। इसके बाद 2015 में जायसवाल बीजेपी में शामिल हो गए।

2019 के चुनाव में यहां से बीजेपी उम्मीदवार नवीन जायसवाल ने ही कड़े मुकाबले में कांग्रेस को हरा दिया था। इस बार हटिया सीट पर नवीन जायसवाल और अजय नाथ शाहदेव में कांटे का मुकाबला देखने को मिल सकता है।

PunjabKesari

एक नजर 2019 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
2019 में हुए चुनाव में हटिया सीट पर बीजेपी उम्मीदवार नवीन जायसवाल ने जीत हासिल की है। नवीन जायसवाल एक लाख 15 हजार चार सौ 31 वोट लाकर पहले स्थान पर रहे थे तो कांग्रेस कैंडिडेट अजय नाथ शाहदेव ने 99 हजार एक सौ 67 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे थे। वहीं सीपीआईएम उम्मीदवार सुभाष मुंडा 14 हजार दो सौ 15 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari

एक नजर 2014 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर

वहीं 2014 के विधानसभा चुनाव में हटिया सीट पर जेवीएम की टिकट पर नवीन जायसवाल ने जीत हासिल की थी। जायसवाल ने बीजेपी की उम्मीदवार सीमा शर्मा को 8 हजार 18 वोटों से हरा दिया था। नवीन जायसवाल को कुल 88 हजार दो सौ 28 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहीं बीजेपी की उम्मीदवार सीमा शर्मा को कुल 80 हजार दो सौ 10 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे जेएमएम उम्मीदवार जावेद अहमद को कुल 22 हजार पांच सौ 61 वोट मिले थे।

PunjabKesari

विधानसभा चुनाव 2009 के नतीजे
वहीं 2009 के विधानसभा चुनाव में हटिया सीट पर कांग्रेस के गोपाल एस एन शाहदेव ने विरोधियों को शिकस्त दे दिया था। शाहदेव ने बीजेपी के उम्मीदवार रामजी लाल शारदा को मात्र 25 वोटों से हराकर जीत हासिल की थी। गोपाल एस एन शाहदेव को कुल 39 हजार नौ सौ 21 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे बीजेपी के रामजी लाल शारदा को कुल 39 हजार आठ सौ 96 वोट मिले थे। वहीं तीसरे स्थान पर रहे आजसू के नवीन जायसवाल को कुल 22 हजार आठ सौ 47 वोटों से संतोष करना पड़ा था। 

हटिया विधानसभा में जाति समीकरण की राजनीति हावी रही है। हटिया विधानसभा क्षेत्र में आदिवासी और पिछड़ी जाति समीकरण का वोट निर्णायक होता है। इस विधानसभा में आदिवासी और क्रिश्चियन मतदाता की आबादी लगभग 35 फीसदी के करीब है। वहीं, अन्य पिछड़ी जाति की भी संख्या लगभग 30 फीसदी है। सामान्य जाति और मुस्लिम मतदाता की भी संख्या इस क्षेत्र में नतीजों को प्रभावित करता है। वहीं बीजेपी ने इस बार भी हटिया से नवीन जायसवाल को ही चुनावी अखाड़े में उतारा है तो कांग्रेस ने एक बार फिर से अजय नाथ शाहदेव की किस्मत पर भरोसा जताया है। आंकड़ों को देखें तो हटिया सीट पर नवीन जायसवाल और अजय नाथ शाहदेव में कांटे का मुकाबला चल रहा है।

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!