हजारीबाग पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अब तक का सबसे बड़ा अफीम का खेप बरामद, 1 व्यक्ति गिरफ्तार

Edited By Khushi, Updated: 08 Nov, 2024 05:25 PM

hazaribagh police gets big success biggest opium consignment

हजारीबाग पुलिस को अब तक का सबसे बड़ा अफीम का खेप पकड़ने में सफलता हाथ लगी है। इसकी जानकारी एसपी हजारीबाग ने आज एक प्रेसवार्ता कर जानकारी दी।

हजारीबाग: हजारीबाग पुलिस को अब तक का सबसे बड़ा अफीम का खेप पकड़ने में सफलता हाथ लगी है। इसकी जानकारी एसपी हजारीबाग ने आज एक प्रेसवार्ता कर जानकारी दी।

एसपी ने बताया कि इन्हें गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि एक बड़ी खेप को हजारीबाग जिले में पड़ने वाले कोलकाता दिल्ली रोड के रास्ते होते हुए चौपारण थाना क्षेत्र से गुजरना है जिसके बाद प्राप्त सूचना के सत्यापन हेतु एक टीम बना कर इसी रास्ते में सघन जांच शुरू कर दी गई परिणाम स्वरूप पुलिस ने एक फॉर्च्यूनर वाहन में भारी मात्रा में लगभग 48.184 किलोग्राम अवैध अफीम को बरामद किया जिसका बाजार में अनुमानित मूल्य 2 करोड़ 40 लाख 92 हजार बताया जा रहा हैं। बरामद किए गए अफीम को डीडी किट से जांच उपरांत अफीम होने की पुष्टि करते हुए 1 व्यक्ति को भी धर दबोचने में सफलता हाथ लगी है।

एसपी ने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति का नाम विजय कुमार बताया जा रहा है जो कि चतरा जिला का रहने वाला है और इस कारोबार को रांची से चला रहा था। इसका नेटवर्क झारखंड सहित पंजाब, हरियाणा भी बताया जा रहा है। इसी के निसंदेशी में ही पुलिस ने इसके रांची स्थित घर से नगद 29 लाख 3 हजार 1 सौ 80 रुपए नगद राशि 1 क्रेटा कार सहित बुलेट बाइक की भी बरामदगी की गई हैं। फिलहाल पुलिस इसके नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए झारखंड के खूंटी जिला सहित पंजाब, हरियाणा के विभिन्न ठिकानों में छापेमारी कर रही है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!