बाबा बैद्यनाथ मंदिर में श्रावणी मेले को लेकर HC में सुनवाई, कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

Edited By Diksha kanojia, Updated: 30 Jun, 2020 04:11 PM

hearing in hc over shravani fair at baba baidyanath temple

सावन का महीना शुरू होने वाला है इसके लिए देवघर के बाबा बैद्यनाथ मंदिर में श्रावणी मेले को लेकर प्रशासन ने काफी तैयारियां पूरी कर ली है। वहीं लॉकडाउन के कारण श्रावणी मेला लगाया जा सकता है या नहीं इस पर मंगवार को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। साथ ही कोर्ट...

रांची: सावन का महीना शुरू होने वाला है इसके लिए देवघर के बाबा बैद्यनाथ मंदिर में श्रावणी मेले को लेकर प्रशासन ने काफी तैयारियां पूरी कर ली है। वहीं लॉकडाउन के कारण श्रावणी मेला लगाया जा सकता है या नहीं इस पर मंगवार को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। साथ ही कोर्ट ने इस पर अपना फैसला अभी सुरक्षित रख लिया है।

जानकारी के अनुसार, सोमवार को मुख्य न्यायमूर्ति एवं न्यायधीश सुजीत नारायण प्रसाद की खंडपीठ में सुनवाई हुई। न्यायधीश ने सरकार से कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर जबाव मांगा। दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया और 3 जुलाई को अगली सुनवाई में फैसला बताने का निर्णय लिया है।

बता दें कि श्रावणी मेले के लिए हाईकोर्ट में याचिका बीजेपी विधायक निशिकांत दुबे ने दायर की थी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!