Edited By Khushi, Updated: 11 Feb, 2026 11:27 AM

Jharkhand Weather: होली आने में अब करीब तीन हफ्ते बचे हैं, लेकिन मौसम अभी भी पूरी तरह बदला नहीं है। दिन में हल्की गर्मी का अहसास हो रहा है, वहीं रात में सर्दी अब भी परेशान कर रही है। आने वाले दिनों में मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहने के संकेत हैं।

शिवरात्रि से पहले एक बार फिर ठिठुरन वाली ठंड लौटने की संभावना
होली में अब 21-22 दिन ही बाकी हैं। माहौल में फागुन की हल्की आहट महसूस होने लगी है। दोपहर में हल्की गर्माहट रहती है और पेड़ों से पत्ते गिरने लगे हैं, जिससे पतझड़ का असर साफ दिख रहा है। हालांकि रात का मौसम अभी भी दिसंबर-जनवरी जैसी ठंड का एहसास करा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी की वजह से ठंड बनी हुई है। यह बर्फबारी पश्चिमी विक्षोभ के असर से हो रही है। अगले दो-तीन दिनों में ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन शिवरात्रि से पहले एक बार फिर ठिठुरन वाली ठंड लौटने की संभावना है।
न्यूनतम तापमान में आएगी गिरावट
मौसम विभाग ने बताया है कि 13 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा। इसके कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है। तापमान गिरकर करीब 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।