झारखंड में भारी बारिश की संभावना, स्वर्णरेखा-खरकई खतरे के निशान के करीब; प्रशासन ने दी चेतावनी

Edited By Khushi, Updated: 08 Aug, 2024 01:07 PM

heavy rain likely in jharkhand swarnarekha kharkai close to danger mark

झारखंड में मानसून लगातार सक्रिय है। रांची समेत कई जिलों में 8 और 9 अगस्त को भारी बारिश की संभावना है। रांची स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र ने भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट भी जारी कर दिया है। वहीं इस दौरान मेघ गर्जन न वज्रपात की भी आशंका जताई गई है।...

रांची: झारखंड में मानसून लगातार सक्रिय है। रांची समेत कई जिलों में 8 और 9 अगस्त को भारी बारिश की संभावना है। रांची स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र ने भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट भी जारी कर दिया है। वहीं इस दौरान मेघ गर्जन न वज्रपात की भी आशंका जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटे में राज्य में लगभग सभी स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई। सबसे अधिक वर्षा 172.5 एमएम बोकारो के पेटरबर में दर्ज किया गया। सबसे अधिक तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस सरायकेला में दर्ज किया गया। वहीं, स्वर्णरेखा व खरकई नदी डेंजर लेबल के करीब पहुंच गई हैं। इसे देखते हुए जिला प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क किया गया है।

बिजली विभाग ने भी अलर्ट जारी किया है। बिजली विभाग ने कहा है कि शहर में लगातार वर्षा हो रही है। ऐसे में बिजली जनित हादसे से बचने के लिए विशेष रूप से सतर्क रहने की जरूरत है। उधर, मौसम विभाग ने 8 और 9 अगस्त को गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र से लेकर समीप के बांग्लादेश के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना है। इसके प्रभाव से राज्य में बारिश के आसार हैं। इसके अलावा मानसून का ट्रफ लाइन भी रांची से होकर गुजर रहा है जिसके कारण राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में झमाझम बारिश के आसार है। प्रशासन द्वारा लोगों को  सतर्कता बरतने के निर्देश दिए जा रहे है। लोगों को खुले स्थानों पर न जाने के लिए कहा जा रहा है। खेतों में काम करने वालों को भी सावधान रहने की सलाह दी जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!