दीपक प्रकाश का आरोप- किसानों को आत्महत्या के लिए बाध्य कर रही है हेमंत सरकार

Edited By Diksha kanojia, Updated: 24 Jan, 2022 02:38 PM

hemant government is forcing farmers to commit suicide

प्रकाश ने कहा किसान मेहनत कर अपनी फसल उगाते हैं, लेकिन राज्य सरकार उनके फसल को न खरीदकर उन्हें मुसीबत में डाल रही है। बोकारो की घटना से स्पष्ट हो गया है कि यह सरकार किसानों की कितनी बड़ी विरोधी है।

 

रांचीः झारखंड में धान खरीद मामले में राज्य सरकार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि किसान विरोधी हेमंत सोरेन किसानों को आत्महत्या के लिय बाध्य कर दिया है और यह सरकार किसानों के आत्महत्या की दोषी है।

प्रकाश ने कहा किसान मेहनत कर अपनी फसल उगाते हैं, लेकिन राज्य सरकार उनके फसल को न खरीदकर उन्हें मुसीबत में डाल रही है। बोकारो की घटना से स्पष्ट हो गया है कि यह सरकार किसानों की कितनी बड़ी विरोधी है। उन्होंने कहा कि यह कैसी व्यवस्था जहां किसान अपने हक और अधिकार केलिय दर दर भटकता रहे। कोरोना काल मे भी अपने खून पसीना एक कर के भरपूर धान का उत्पादन किया। राज्य सरकार ने काफी बिलंब से खरीदारी शुरू की। साथ ही अपनी व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने के बजाए सरकार ने किसानों पर ही मात्रा का प्रतिबंध लगा दिया। उन्होंने कहा कि सरकार का मतलब व्यापार और हानि लाभ नही बल्कि लोक कल्याण होता है।

सरकार के निर्णय लोक विरोधी नही बल्कि लोक कल्याण से जुड़े होने चाहिये। उन्होंने कहा कि एक तरफ किसान धान की खरीद केलिय गिड़गिड़ा रहे दूसरी तरफ पैक्स में खरीद से इनकार होता रहा। आखिर किसान भी कहां जाएं। कहा कि हेमंत सरकार एक प्रकार से किसानों के स्वाभिमान और सम्मान को बिचौलियों के हाथों गिरवी रखवाना चाहती है। प्रकाश ने कहा कि एक तरफ राज्य सरकार कॉल सेंटर के माध्यम से समस्या के समाधान का ढिंढोरा पिट रही दूसरी तरफ किसानों का कोई सुनने वाला नही। उन्होंने कहा कि यह सरकार अब किसान विरोधी ही नही किसानों की हत्यारी सरकार भी बन चुकी है।कांग्रेस पार्टी पर प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी का किसानों के साथ प्रारम्भ से ही ऐसा व्यवहार जगजाहिर है। यह पार्टी किसानों के हितैसी होने का केवल नाटक करती है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!