लोकआस्था के साथ खिलवाड़ करना बंद करे हेमंत सरकार: दीपक प्रकाश

Edited By Diksha kanojia, Updated: 31 Mar, 2022 05:44 PM

hemant government should stop playing with public faith deepak prakash

उन्होंने कहा सरहुल एवम रामनवमी झारखंड की जन भावनाओं से जुड़ा पर्व है। यह उल्लास और उत्साह के साथ जनभागीदारी से मनाए जाने वाला पर्व है। कहा कि कोरोना के कारण विगत दो वर्षों से जनता इन पर्वों को बड़े पैमाने पर मनाने से वंचित रही है।

 

रांचीः भाजपा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने आज हेमंत सरकार पर कड़ा प्रहार किया। प्रकाश राज्य सरकार द्वारा सरहुल एवम रामनवमी की शोभायात्रा में संख्या एवम डीजे बजाने को लेकर लगाये गए प्रतिबंधों पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे।

उन्होंने कहा सरहुल एवम रामनवमी झारखंड की जन भावनाओं से जुड़ा पर्व है। यह उल्लास और उत्साह के साथ जनभागीदारी से मनाए जाने वाला पर्व है। कहा कि कोरोना के कारण विगत दो वर्षों से जनता इन पर्वों को बड़े पैमाने पर मनाने से वंचित रही है। इस वर्ष कोरोना संक्रमण थम जाने के कारण जनता में अपूर्व उत्साह और उमंग है। उन्होंने कहा कि ऐसे में सरकार द्वारा बाजा बजाने से रोकने, और भीड़ की संख्या को भी 100 तक सीमित किये जाने का निर्णय अव्यवहारिक और जनविरोधी है।

प्रकाश ने कहा कि सरकार के ऐसे तुगलकी फरमान से जनता ऊब चुकी है। राज्य सरकार को लोकआस्था, संस्कृति, पर्व, त्योहारों पर फैसला लेने से पहले जन भावनाओं का ख्याल रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार अगर अपने फैसले पर पुनर्विचार करते हुए जनभावनाओं और परंपराओं के अनुरूप सरहुल और रामनवमी शोभायात्रा को निकाले जाने की अनुमति प्रदान करे। अन्यथा भाजपा सड़क पर उतरकर आंदोलन केलिय बाध्य होगी।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!