झारखंड में सात नए प्रोफेशनल काॅलेज खोलेगी हेमंत सरकार, युवाओं को मिलेगा जॉब ओरिएंटेड कोर्स

Edited By Khushi, Updated: 04 Apr, 2026 03:06 PM

hemant government to open seven new professional colleges in jharkhand youth to

Jharkhand News: हेमंत सरकार ने युवाओं को रोजगार के अनुकूल शिक्षा देने के लिए सात नए प्रोफेशनल कालेज खोलने का फैसला किया है। ये कालेज राज्य के सात जिलों में स्थापित किए जाएंगे और बहु-अनुशासनिक (मल्टी-डिसिप्लिन) संस्थान के रूप में काम करेंगे।

Jharkhand News: हेमंत सरकार ने युवाओं को रोजगार के अनुकूल शिक्षा देने के लिए सात नए प्रोफेशनल कालेज खोलने का फैसला किया है। ये कालेज राज्य के सात जिलों में स्थापित किए जाएंगे और बहु-अनुशासनिक (मल्टी-डिसिप्लिन) संस्थान के रूप में काम करेंगे। उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ने इसके लिए 13 प्रखंडों का चयन किया है। जमीन उपलब्ध होने के आधार पर इन प्रखंडों में कालेज खोले जाएंगे।

जिले और चयनित प्रखंड:

  • रांची: तमाड़, बुढ़मू और लापुंग
  • खूंटी: अड़की
  • लातेहार: बरवाडीह, महुआडांड़ या बरियातु (किसी एक में)
  • चतरा: प्रतापपुर या हंटरगंज (किसी एक में)
  • देवघर: सारवां
  • पलामू: पाटन
  • धनबाद: बाघमारा और तोपचांची


विभाग अब इन जिलों के डीसी को पत्र भेजकर जमीन उपलब्ध कराने का निर्देश देगा। इसके साथ ही योजना की प्रशासनिक स्वीकृति की प्रक्रिया भी शुरू होगी। राज्य में प्रोफेशनल कालेजों की कमी रही है, खासकर सुदूरवर्ती इलाकों में। इन नए कालेजों के खुलने से स्थानीय युवाओं को क्षेत्रीय जरूरतों के अनुसार रोजगार केंद्रित और प्रासंगिक कोर्स करने का मौका मिलेगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!