सोशल मीडिया पर सबसे लोकप्रिय CM बने हेमंत सोरेन, JMM ने लोगों का किया धन्यवाद

Edited By Diksha kanojia, Updated: 30 Jun, 2020 04:30 PM

hemant soren became the most popular cm on social media jmm thanked people

झारखंड में जब से हेमंत सोरेन की सरकार आई है तब से सीएम हेमंत ट्विटर पर काफी एक्टिव नजर आए हैं। उन्होंने कई बार सोशल मीडिया के तहत लोगों की समस्याओं पर संज्ञान लिया है इसलिए वह सोशल मीडिया के सबसे लोकप्रिय सीएम बन गए हैं।

रांचीः झारखंड में जब से हेमंत सोरेन की सरकार आई है तब से सीएम हेमंत ट्विटर पर काफी एक्टिव नजर आए हैं। उन्होंने कई बार सोशल मीडिया के तहत लोगों की समस्याओं पर संज्ञान लिया है इसलिए वह सोशल मीडिया के सबसे लोकप्रिय सीएम बन गए हैं।

जानकारी के अनुसार, झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने पार्टी कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया के माध्यम से सोशल मीडिया के सभी सक्रिय लोगों को धन्यवाद दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि हमारे ऊर्जावान और प्रतिबद्ध मुख्यमंत्री हेमंत के साथ सोशल मीडिया के जरिए जो फॉलोर्स जुड़े हैं उन्हें भी और जिलों को भी सीधा सीधा लाभ मिला है।

भट्टाचार्य ने कहा कि सीएम हेमंत ने लोगों के साथ जुड़कर राज्य के हित में कार्य किया है जहां से 6 महीने पहले ट्विटर पर हमारे मुख्यमंत्री को 32000 लोग फॉलो करते थे अब वह संख्या बढ़कर लगभग चार लाख हो गई है। वहीं फेसबुक में भी 6 माह के अंदर लगभग 4.50 लाख लोग उनको देखते हैं, लाइक करते हैं, शेयर करते हैं और उनको टैग भी करते हैं।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!