हिमंत बिस्वा सरमा का बड़ा दावा- कांग्रेस और JMM के कई विधायक हमारे संपर्क में हैं

Edited By Harman, Updated: 10 Sep, 2024 11:41 AM

himanta biswa sarma s big claim

झारखंड बीजेपी के चुनाव सह प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा के बयान ने झारखंड के राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। रांची में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस और जेएमएम के कई विधायकों हमारे संपर्क में है।

रांची: झारखंड बीजेपी के चुनाव सह प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा के बयान ने झारखंड के राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। रांची में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस और जेएमएम के कई विधायक हमारे संपर्क में है।

"कांग्रेस के 12 से 14 और JMM के दो से तीन विधायक हमारे संपर्क में है"
झारखंड बीजेपी के चुनाव सह प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, ''कांग्रेस के 12 से 14 और JMM के दो से तीन विधायक हमारे संपर्क में हैं, लेकिन सभी को पार्टी में नहीं ले सकते हैं क्योंकि हमारे BJP वाले नाराज हो जाएंगे कि आप हमारी सीटों पर बाहरी लोगों को ला रहे हैं।''

प्रदेश में BJP की बनेगी सरकार
हिमंत बिस्वा सरमा ने आगे कहा, ''हमारी पार्टी झारखंड में चुनाव जीतने जा रही है। सभी सीटों पर पार्टी के नेताओं ने चुनाव की तैयारी कर ली है। ऐसे में अगर हम कांग्रेस और JMM के विधायकों को अपनी पार्टी में शामिल कर लें तो हमारी पार्टी के नेता मुझे ही मारने लगेंगे।''

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!