"BJP सत्ता में आई तो हुसैनाबाद को बनाया जाएगा जिला", हिमंत बिस्वा ने कहा- राम या कृष्ण के नाम पर होगा नामकरण

Edited By Khushi, Updated: 24 Oct, 2024 06:28 PM

if bjp comes to power hussainabad will be made a district

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बीते बुधवार को कहा कि अगर झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनती है तो हुसैनाबाद प्रखंड को एक जिला बनाया जाएगा और इसका नामकरण भगवान राम या कृष्ण के नाम पर होगा।

मेदिनीनगर: असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बीते बुधवार को कहा कि अगर झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनती है तो हुसैनाबाद प्रखंड को एक जिला बनाया जाएगा और इसका नामकरण भगवान राम या कृष्ण के नाम पर होगा।

भाजपा के झारखंड चुनाव सह-प्रभारी शर्मा ने यह भी कहा कि राज्य से घुसपैठियों को बाहर निकालना पार्टी की प्राथमिकता होगी। असम के मुख्यमंत्री पलामू जिले के जपला मैदान में हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार कमलेश सिंह के लिए एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘अगर राज्य में भाजपा की सरकार बनती है तो हुसैनाबाद को जिला बनाया जाना सुनिश्चित है। इसका नाम भगवान राम या कृष्ण के नाम पर रखा जाएगा।''

शर्मा ने आरोप लगाया कि बांग्लादेशी घुसपैठियों के कारण झारखंड की जनसांख्यिकी बदल रही है, लेकिन सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) इस मुद्दे पर चुप है क्योंकि वे उसका वोट बैंक हैं। उन्होंने कहा, ‘‘घुसपैठियों को बाहर निकालना भाजपा की प्राथमिकता है। हम झारखंड से बांग्लादेशी घुसपैठियों को बाहर निकालने के लिए राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) लागू करेंगे।'' 

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!