चाईबासा में नक्सलियों ने बालू से लदे ट्रैक्टरों को किया आग के हवाले

Edited By Diksha kanojia, Updated: 02 Jul, 2022 11:35 AM

in chaibasa maoists set sand laden tractors on fire

​​​​​​​पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस बल घटनास्थल की ओर रवाना हो गए है। उन्होंने बताया कि अभी तक पुलिस को सिर्फ दो ट्रैक्टर जलाए जाने की खबर मिली है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। लेकिन अभी तक इस मामले में...

 

चाईबासाः पश्चिमी सिंहभूम जिले के अति उग्रवाद प्रभावित गुदरी थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर रात हथियारबंद नक्सलियों ने बालू से लदे दो ट्रैक्टरों को आग के हवाले कर दिया।

पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस बल घटनास्थल की ओर रवाना हो गए है। उन्होंने बताया कि अभी तक पुलिस को सिर्फ दो ट्रैक्टर जलाए जाने की खबर मिली है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। लेकिन अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!