प्रकृति और संस्कृति के बल पर आत्मनिर्भर बनेगा भारतः दीपक प्रकाश

Edited By Diksha kanojia, Updated: 25 Jul, 2020 02:46 PM

india will become self sufficient on the strength of nature and culture

झारखंड भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने भारत को प्राकृतिक सौंदर्य और अद्वितीय सांस्कृतिक विरासत का देश बताया और कहा कि इसके बल पर ही भारत आत्मनिर्भर बनेगा।

रांचीः झारखंड भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने भारत को प्राकृतिक सौंदर्य और अद्वितीय सांस्कृतिक विरासत का देश बताया और कहा कि इसके बल पर ही भारत आत्मनिर्भर बनेगा।

झारखंड भाजपा के अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद प्रकाश ने गुरुवार को अपने रांची स्थित आवास पर आंवले का वृक्ष लगाकर पार्टी द्वारा आयोजित तीन दिवसीय वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि भारत का प्राकृतिक सौंदर्य और अद्वितीय सांस्कृतिक विरासत हमारी पूंजी है। पार्टी का हर कार्यकर्ता इसे अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए कृत संकल्पित है। उन्होंने कहा कि ईश्वर ने अपने देश को अकूत प्राकृतिक संसाधन का खजाना दिया है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि झारखंड को प्रकृति ने विशेष उपहार दिए हैं। खान, खनिज, घने वन, पर्वत, नदियां इन सब का समुचित प्रयोग और संरक्षण करके स्वावलंबी भारत का सपना साकार होने से कोई नही रोक सकता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस दिशा में सार्थक प्रयास प्रारम्भ किया हैं। योग, आध्यात्म एवं परंपरा आज एक बार फिर से विश्व मे प्रतिष्ठापित हो रही है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!