CM हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार अभिषेक श्रीवास्तव से रांची स्थित ED कार्यालय में हुई पूछताछ

Edited By Diksha kanojia, Updated: 03 Aug, 2022 04:52 PM

inquiry held in ed office press advisor to cm hemant soren

राज्य में अवैध माइनिंग व टेंडर मैनेज कर अवैध कमायी से जुड़े मनी लाउंड्रिंग के केस में अभिषेक श्रीवास्तव से ईडी पूछताछ कर रही है। ज्ञातव्य है कि ईडी ने 19 जुलाई को पंकज मिश्रा को गिरफ्तार किया था। मुख्यमंत्री सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा की...

 

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार अभिषेक श्रीवास्तव उर्फ पिंटू से आज रांची स्थित ईडी कार्यालय में पूछताछ हुई। उल्लेखनीय है कि ईडी की नोटिस के मुताबिक, एक अगस्त को ही अभिषेक को रांची के जोनल आफिस में उपस्थित होना था लेकिन वह आज कार्यालय में उपस्थित हुए।

राज्य में अवैध माइनिंग व टेंडर मैनेज कर अवैध कमायी से जुड़े मनी लाउंड्रिंग के केस में अभिषेक श्रीवास्तव से ईडी पूछताछ कर रही है। ज्ञातव्य है कि ईडी ने 19 जुलाई को पंकज मिश्रा को गिरफ्तार किया था। मुख्यमंत्री सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में अभिषेक श्रीवास्तव का नाम सामने आया था। इसके बाद ही ईडी ने अभिषेक श्रीवास्तव को नोटिस भेजने का फैसला लिया था।

ईडी के अधिकारियों के मुताबिक, अबतक राज्य में साहिबगंज के इलाके में ही 100 करोड़ से अधिक की अवैध कमायी का मामला केवल खनन के जरिए होने की बात सामने आयी है। ईडी ने बताया था कि तत्कालीन खान सचिव के पास से जब्त 19.76 करोड़ में बड़ा हिस्सा कई राजनेताओं और ब्यूरोक्रेट्स से जुड़ा था। मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार अभिषेक श्रीवास्तव के नाम पर साहिबगंज के पाकुड़यिा में भी माइनिंग लीज पूर्व में आवंटित हुई थी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!