लोहरदगा में जवान ने पिस्तौल से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

Edited By Diksha kanojia, Updated: 13 Aug, 2022 10:43 AM

jawan commits suicide by shooting himself with pistol in lohardaga

पुलिस ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र के पुरानी पुलिस लाइन के कमरे में जवान की खून से लथपथ लाश मिली। जवान के सिर में गोली लगी है और उसके शव के पास पिस्तौल पड़ी मिली। उन्होंने बताया कि घटना काी सूचना मिलते ही सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में...

 

लोहरदगाः झारखंड के लोहरदगा जिले में पुलिस के एक जवान ने शुक्रवार को पिस्तौल से खुद को गोली मार कथित रूप से खुदकुशी कर ली। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आशुतोष कुमार नामक जवान लोहरदगा की अदालत के लोक अभियोजक का अंगरक्षक था।

पुलिस ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र के पुरानी पुलिस लाइन के कमरे में जवान की खून से लथपथ लाश मिली। जवान के सिर में गोली लगी है और उसके शव के पास पिस्तौल पड़ी मिली। उन्होंने बताया कि घटना काी सूचना मिलते ही सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

मृतक जवान आगीआंव बाजार थाना, जिला भोजपुर, बिहार का निवासी था। उन्होंने बताया कि जवान के खुदकुशी करने के पीछे के कारण का पता नहीं चल पाया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!