झारखंड बिजली संकट: सांसद जयंत सिन्हा की चेतावनी- मुख्यमंत्री आवास के सामने देंगे धरने

Edited By Diksha kanojia, Updated: 01 Jan, 2022 12:42 PM

jayant sinha s warning  will stage a sit in in front of the cm residence

सिन्हा कोविड-19 से संक्रमित पाये गए हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री सिन्हा ने दावा किया कि हजारीबाग और रामगढ़ सहित इन जिलों में बिजली आपूर्ति अनियमित है और गत कुछ महीनों से लाखों लोग प्रभावित हैं।

 

हजारीबागः झारखंड के हजारीबाग से लोकसभा सदस्य जयंत सिन्हा ने शुक्रवार को कहा कि राज्य के उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्र के सात जिलों की बिजली समस्या का समाधान नहीं किया गया तो संक्रमण मुक्त होने के बाद वह रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आधिकारिक आवास के सामने धरना देंगे।

सिन्हा कोविड-19 से संक्रमित पाये गए हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री सिन्हा ने दावा किया कि हजारीबाग और रामगढ़ सहित इन जिलों में बिजली आपूर्ति अनियमित है और गत कुछ महीनों से लाखों लोग प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि इन इलाकों में बिजली की आपूर्ति प्रभावित है क्योंकि झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड(जेबीवीएनएल) ने दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) का करीब 2,174 करोड़ रुपये की देनदारी का भुगतान नहीं किया है।

सिन्हा ने मुख्यमंत्री से आह्वान किया कि वह इस मुद्दे को प्राथमिकता के आधार पर लें ताकि लोग परेशान न हों जिन्हें दिन में केवल आठ से 10 घंटे की बिजली आपूर्ति मिल रही है। सांसद ने बताया कि इस संकट की जानकारी उन्होंने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह को भी दी है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री ने भरोसा दिया है कि इस संकट का समाधान किया जाएगा लेकिन झारखंड सरकार को पहले डीवीसी की देनदारी का भुगतान करना चाहिए। सिन्हा ने कहा कि उन्होंने डीवीसी से भी इस मुद्दे पर चर्चा की है लेकिन उसने कहा है कि राज्य सरकार को देनदारी का भुगतान करना चाहिए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!