"झारखंड कांस्टेबल भर्ती में मृतक अभ्यर्थियों के परिजनों को मिलेगा मुआवजा", बन्ना गुप्ता ने कहा- सभी मंत्री देंगे 1-1 लाख

Edited By Khushi, Updated: 07 Sep, 2024 02:57 PM

jharkhand constable recruitment families of deceased candidates

झारखंड सरकार में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने बड़ा ऐलान किया है। बन्ना गुप्ता ने कहा कि उत्पाद विभाग में कांस्टेबल नियुक्ति प्रक्रिया के दौरान जान गंवाने वाले 12 अभ्यर्थियों के परिजनों को मुआवजा मिलेगा।

रांची: झारखंड सरकार में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने बड़ा ऐलान किया है। बन्ना गुप्ता ने कहा कि उत्पाद विभाग में कांस्टेबल नियुक्ति प्रक्रिया के दौरान जान गंवाने वाले 12 अभ्यर्थियों के परिजनों को मुआवजा मिलेगा।

बन्ना गुप्ता ने कहा कि एक मंत्री एक अभ्यर्थी के परिजन को राशि देंगे। इस तरह 12 मृतक अभ्यर्थी के परिजनों को एक-एक लाख रुपये मिल जायेंगे। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से भी सहायता देने पर भी विचार किया जा रहा है। बन्ना गुप्ता ने कहा कि अभ्यर्थियों की मौत की वजह कोरोना वैक्सीन है। यह तो लंदन में भी साबित हो गया है कि कोरोना वैक्सीन से हृदय में ब्लड क्लॉट हो जाता है, जो मौत का कारण बनता है।

बता दें कि झारखंड में उत्पाद विभाग में कांस्टेबल की भर्ती के लिए जारी शारीरिक परीक्षा के दौरान अब तक 12 अभ्यर्थियों की मौत हो चुकी हैं। अभ्यर्थियों के मौत के आंकड़े रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। एक और अभ्यर्थी की मौत हो गई है। सिपाही की बहाली में दौड़ लगाने के बाद बीमार हुई टांगर निवासी आरती केरकेट्टा (32) की बीते शुक्रवार को रांची स्थित मेदांता अस्पताल में इलाज के क्रम में मौत हो गई है।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!