हजारीबाग में बनेगा झारखंड का पहला मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच

Edited By Ramanjot, Updated: 11 May, 2026 12:25 PM

jharkhand s first mega sports complex will be built in hazaribagh

प्रस्तावित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बैडमिंटन, बास्केटबॉल, लॉन टेनिस, स्विमिंग और राइफल शूटिंग समेत कई खेलों की अत्याधुनिक सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध कराई जाएंगी।

Jharkhand News: झारखंड का पहला मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स हजारीबाग में बनने जा रहा है। राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाने की तैयारी में है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना को लेकर कला एवं पर्यटन विभाग के सचिव मुकेश कुमार ने हजारीबाग दौरे के दौरान जिला प्रशासन से प्रस्ताव मांगा है कि किस स्थान को मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के रूप में विकसित किया जा सकता है। 

प्रस्तावित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बैडमिंटन, बास्केटबॉल, लॉन टेनिस, स्विमिंग और राइफल शूटिंग समेत कई खेलों की अत्याधुनिक सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे खिलाड़ियों को आधुनिक संसाधन और बेहतर प्रशिक्षण सुविधाएं मिल सकेंगी। नगर निगम के महापौर अरविंद राणा ने बताया कि इस परियोजना के लिए शहर में दो स्थानों को चिन्हित किया गया है। इनमें हजारीबाग स्टेडियम और डीवीसी चौक स्थित मौलाना अब्दुल कलाम आजाद ऑडिटोरियम सह इंडोर स्टेडियम शामिल हैं। 

यहां स्केटिंग रिंक, योग एवं ध्यान केंद्र, ओपन जिम, रनिंग ट्रैक और मल्टी-एक्टिविटी एरिया जैसी सुविधाएं विकसित करने की योजना है। उन्होंने बताया कि परियोजना के तहत प्रशिक्षण एवं प्रतिभा विकास केंद्र भी स्थापित किए जाएंगे, जहां अनुभवी प्रशिक्षकों की देखरेख में खिलाड़यिों को उच्चस्तरीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह कॉम्प्लेक्स राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए भी सक्षम होगा। आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, डीवीसी चौक स्थित मौलाना अब्दुल कलाम आजाद ऑडिटोरियम सह इंडोर स्टेडियम को लेकर विशेष रूप से विस्तृत प्लानिंग की जा रही है और जल्द ही सरकार को इसकी विस्तृत रिपोर्ट सौंपे जाने की संभावना है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!