"JMM-कांग्रेस ने झारखंड को खतरे में डाल दिया", चिराग पासवान बोले- गठबंधन सरकार ने गरीब लोगों का पैसा लूटा

Edited By Khushi, Updated: 11 Nov, 2024 12:15 PM

jmm congress has put jharkhand in danger chirag paswan

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने झारखंड में झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन पर अपने राजनीतिक हित की पूर्ति के लिए गरीबों का पैसा लूटने का आरोप लगाया। चिराग पासवान ने आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन सरकार के शासन के तहत महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।

पलामू: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने झारखंड में झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन पर अपने राजनीतिक हित की पूर्ति के लिए गरीबों का पैसा लूटने का  आरोप लगाया।

चिराग पासवान ने आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन सरकार के शासन के तहत महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। पासवान झारखंड के पलामू जिले के हुसैनाबाद में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार कमलेश कुमार सिंह के समर्थन में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने दावा किया, ‘‘झामुमो-कांग्रेस सरकार ने झारखंड को खतरे में डाल दिया है और गठबंधन ने राज्य के गरीब लोगों का पैसा लूटा है।''

पासवान ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने युवाओं को पांच लाख नौकरियां देने का वादा किया था, लेकिन उन्हें धोखा दिया। पासवान ने कहा, ‘‘झारखंड में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। लूट और भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। झारखंड को इससे निजात दिलाने के लिए यहां भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार की जरूरत है।'' 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!