भाजपा प्रवक्ता बोले- वैट की कटौती पर भ्रामक प्रचार कर रही झामुमो

Edited By Diksha kanojia, Updated: 12 Jun, 2021 08:24 PM

jmm doing misleading publicity on vat deduction

भाजपा के झारखंड प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि केंद्र सरकार ने राज्य सरकार के पास वैट की भरपाई के लिए लोन का विकल्प दे रखा है। उन्होंने कहा की इससे पहले भी जब केंद्र सरकार लोन के माध्यम से राज्यों को वैट की राशि दे रही थी तो झारखंड ने पहले...

रांचीः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मूल्य वर्धित कर (वैट) के मुद्दे को लेकर झारखंड सरकार पर निशाना साधते हुए शुक्रवार को कहा कि हेमंत सरकार केंद्र की ओर से वैट की कटौती पर भ्रामक प्रचार कर रही है।

भाजपा के झारखंड प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि केंद्र सरकार ने राज्य सरकार के पास वैट की भरपाई के लिए लोन का विकल्प दे रखा है। उन्होंने कहा की इससे पहले भी जब केंद्र सरकार लोन के माध्यम से राज्यों को वैट की राशि दे रही थी तो झारखंड ने पहले लेने से मना कर दिया था। लेकिन अंत में झारखंड ही देश का वह अंतिम राज्य बना जिसने इसे स्वीकारा। केंद्र सरकार ने डीवीसी के बकाया राशि के मुद्दे पर भी काफी रियायत बरती है और फिलहाल कोई कटौती नहीं करने का निर्णय लिया है।

शाहदेव ने कहा कि केंद्र ने कोरोना से निबटने के लिए अविलम्ब राज्य को एकमुश्त सहायता राशि और मेडिकल उपकरण भी उपलब्ध कराया था। इसके अतिरिक्त जनधन खाते में और किसानों के खाते में भी केंद्र सरकार ने राशि जमा करके राज्य के किसानों और गरीबों को सहायता प्रदान किया है। केंद्र राज्य को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए कटिबद्ध है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!