Edited By Khushi, Updated: 21 Feb, 2026 12:41 PM

Jharkhand News: झारखंड के गिरिडीह जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष राकेश महतो की हत्या कर दी गई है। उनका अधजला शव जंगल से बरामद हुआ है। घटना के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।
Jharkhand News: झारखंड के गिरिडीह जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष राकेश महतो की हत्या कर दी गई है। उनका अधजला शव जंगल से बरामद हुआ है। घटना के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।
पेड़ों के पत्तों से शव को जलाया
पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष राकेश महतो का अधजला शव निमियाघाट थाना क्षेत्र के खांखी जंगल में मिला है। बताया जा रहा है कि हत्या से पहले उनके साथ मारपीट की गई थी। हत्या के बाद शव को पेड़ों के पत्तों से जलाने की भी कोशिश की गई। घटना की सूचना मिलते ही डुमरी के एसडीपीओ सुमित कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। निमियाघाट और डुमरी थाना पुलिस भी मामले की छानबीन में जुटी है।
डुमरी क्षेत्र के एक बड़े और लोकप्रिय राजनीतिक नेता थे राकेश महतो
राकेश महतो डुमरी क्षेत्र के एक बड़े और लोकप्रिय राजनीतिक नेता थे। वे वर्ष 2016 में जिला परिषद अध्यक्ष बने थे। उनकी हत्या की खबर से पूरे क्षेत्र में मातम और गुस्सा देखा जा रहा है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने घटना पर नाराजगी जताते हुए पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि राकेश महतो पार्टी के सक्रिय नेता थे और जनता के बीच काफी लोकप्रिय थे।
इधर, जिले के एसपी डॉ बिमल कुमार ने एसडीपीओ को मामले की तेजी से जांच कर दोषियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही सच्चाई सामने लाई जाएगी।