संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग के खिलाफ JMM का राजभवन से DC कार्यालय तक विरोध मार्च

Edited By Diksha kanojia, Updated: 23 May, 2022 07:28 PM

jmm protest march from raj bhavan to dc office against misuse

झामुमो नेताओं के मुताबिक केंद्र सरकार देश की संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर प्रदेश की गैर भाजपा सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की जा रही है। इसी का नतीजा है कि केंद्रीय जांच टीम झारखंड सरकार को अस्थिर करने की मंशा से गैर भाजपा प्रदेश में घोटाले की...

 

रांची: केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ झारखंड मुक्ति मोर्चा रांची जिला कमेटी की ओर से राजभवन से लेकर उपायुक्त कार्यालय तक विरोध मार्च निकाला गया। इस विरोध मार्च में बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए और जमकर केंद्र सरकार विरोधी नारेबाजी की गयी।

झामुमो नेताओं के मुताबिक केंद्र सरकार देश की संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर प्रदेश की गैर भाजपा सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की जा रही है। इसी का नतीजा है कि केंद्रीय जांच टीम झारखंड सरकार को अस्थिर करने की मंशा से गैर भाजपा प्रदेश में घोटाले की बात कर रही है।

उन्हें जानना चाहिए की यह सभी घोटाले भाजपा सरकार के कार्यकाल में ही हुई है। खास कर मनरेगा घोटाला, मोमेंटम घोटाला, विधानसभा भवन घोटाला सहित कई मामले हैं। इन सभी पर जांच होने की जरूरत है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!