"झारखंड की जनता, युवा और बुजुर्गों ने विकास का रास्ता चुना", चुनाव मतगणना रुझानों पर बोलीं कल्पना सोरेन

Edited By Harman, Updated: 23 Nov, 2024 12:44 PM

kalpana soren spoke on election counting trends

झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर मतगणना आज सुबह 8 बजे से जारी है। वहीं, अब तक के रुझानों में INDIA गठबंधन बढ़त बनाती हुई नजर आ रही है। इसी बीच गांडेय विधानसभा क्षेत्र से JMM प्रत्याशी कल्पना सोरेन ने झारखंड विधानसभा के नतीजों पर कहा मतगणना अभी भी जारी...

रांची: झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर मतगणना आज सुबह 8 बजे से जारी है। वहीं, अब तक के रुझानों में INDIA गठबंधन बढ़त बनाती हुई नजर आ रही है। इसी बीच गांडेय विधानसभा क्षेत्र से JMM प्रत्याशी कल्पना सोरेन ने झारखंड विधानसभा के नतीजों पर कहा मतगणना अभी भी जारी है। जब हम लोगों ने इतना इंतजार कर ही लिया है तो कुछ घंटों का और इंतजार कर लेना चाहिए।

कल्पना सोरेन ने कहा कि  23 तारीख का इंतजार सबने किया है और 2 से 3 घंटों की प्रतीक्षा और कीजिए। साथ ही उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता ने, हमारे बड़े-बुजुर्गों ने, हमारे युवा साथियों ने विकास का रास्ता चुना है।

आधिकारिक चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार, JMM के नेतृत्व वाले महागठबंधन ने राज्य में बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है, वर्तमान में 81 में से 51 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। राज्य के लिए कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर, राज्य के लिए पार्टी के पर्यवेक्षक तारिक अनवर, मल्लू भट्टी विक्रमार्क और कृष्णा अल्लावुरू और पूर्व राज्य कांग्रेस प्रमुख राजेश ठाकुर ने मतगणना जारी रहने के दौरान रांची में बैठक की।

बता दें कि कल्पना सोरेन गांडेय विधानसभा सीट से लगभग 3128 वोटों से पीछे चल रही है। झारखंड में गठबंधन 51 सीटों पर आगे हैं। वहीं, एनडीए गठबंधन 28 सीटों पर आगे चल रहा है। अन्य दो सीटों पर आगे है।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!