झारखंड के इस इलाके में भू-धंसान, अचानक फटी धरती, घरों में आईं दरारें; कभी भी गिर सकते हैं मकान! डर के साये में लोग

Edited By Khushi, Updated: 10 Apr, 2026 02:13 PM

land subsidence in this region of jharkhand earth suddenly cracks open homes d

Jharkhand News: झारखंड के झरिया इलाके में एक बार फिर जमीन धंसने की घटना ने लोगों में डर और चिंता बढ़ा दी है। अचानक जमीन फटने और घरों में दरारें आने से कई परिवारों को अपना घर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ रहा है।

Jharkhand News: झारखंड के झरिया इलाके में एक बार फिर जमीन धंसने की घटना ने लोगों में डर और चिंता बढ़ा दी है। अचानक जमीन फटने और घरों में दरारें आने से कई परिवारों को अपना घर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ रहा है।

दरारें लगातार बढ़ती जा रही हैं
झरिया के चौथाई कुली इलाके में, धनबाद-सिंदरी मुख्य सड़क के पास स्थित धर्मनगर में अचानक जमीन धंसने की घटना सामने आई है। यहां कई घरों की दीवारों और फर्श में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गई हैं, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। स्थिति इतनी खराब हो गई है कि लोग अपने घर छोड़कर सुरक्षित जगहों पर जाने लगे हैं। करीब एक दर्जन से ज्यादा घर इस खतरे की चपेट में हैं और दरारें लगातार बढ़ती जा रही हैं।

कभी गिर सकता है मकान
स्थानीय निवासी सरल साह का कहना है कि दरारें समय के साथ और बड़ी हो रही हैं, जिससे मकानों के गिरने का खतरा बना हुआ है। जमीन फटने और दीवारों के चटकने की आवाज से लोग डरे हुए हैं। वहीं, महेंद्र गोप ने बताया कि वह पिछले 50 साल से यहां रह रहे हैं। यह इलाका पहले कोयला खदान क्षेत्र था और जमीन के नीचे लंबे समय से आग लगी हुई है। साथ ही, पुरानी खाली खदानों की वजह से यहां इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं। डर के कारण कई परिवारों ने अपना सामान समेट लिया है और रिश्तेदारों या दूसरी सुरक्षित जगहों पर चले गए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!