लातेहार सब्जी बाजार विवाद: अंचलाधिकारी पर दबंगई का आरोप, प्रशासन तक पहुंचा मामला

Edited By Khushi, Updated: 01 Feb, 2026 12:47 PM

latehar vegetable market dispute circle officer accused of high handedness mat

Latehar News: लातेहार जिले के बरवाडीह प्रखंड में शनिवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब स्थानीय सब्जी बाजार में अंचलाधिकारी पर मनमानी करने का आरोप लगा। इस घटना के बाद बाजार के दुकानदारों में दहशत का माहौल बन गया और मामला प्रशासन तक पहुंच गया।

Latehar News: लातेहार जिले के बरवाडीह प्रखंड में शनिवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब स्थानीय सब्जी बाजार में अंचलाधिकारी पर मनमानी करने का आरोप लगा। इस घटना के बाद बाजार के दुकानदारों में दहशत का माहौल बन गया और मामला प्रशासन तक पहुंच गया।

घटना के बाद बाजार में हड़कंप मचा
जानकारी के अनुसार, घटना स्टेट बैंक मार्ग स्थित कोशचन पेपर के सामने लगने वाले रोजाना सब्जी बाजार की है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अंचल अधिकारी लवकेश सिंह अपने वाहन से बाजार स्थल पर पहुंचे और अपने चालक को सब्जियों के ऊपर से गाड़ी निकालने का निर्देश दिया। वाहन आगे बढ़ने से एक गरीब सब्जी विक्रेता की दुकान पर रखी सब्जियां बर्बाद हो गईं। इस घटना के बाद बाजार में हड़कंप मच गया। दुकानदारों का कहना है कि अंचलाधिकारी ने उन्हें चेतावनी दी कि यदि अगले दिन भी उसी जगह पर सब्जी दुकान लगाई गई, तो इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी। इससे दुकानदारों में डर फैल गया।

अंचलाधिकारी ने सभी आरोपों को निराधार बताया
मौके पर मौजूद बरवाडीह थाना के सब-इंस्पेक्टर नीरज दुबे के कथित बयान को लेकर भी विवाद खड़ा हो गया। दुकानदारों का आरोप है कि उनके बयान से नाराजगी और बढ़ गई। घटना की जानकारी मिलते ही व्यावसायिक समिति के अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि दीपक राज ने सांसद कालीचरण सिंह, जिला उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक और बरवाडीह एसडीपीओ को पूरे मामले की सूचना दी। वरीय अधिकारियों ने मामले में त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

इसके बाद बैंक से बाहर निकलने पर व्यावसायिक समिति के सदस्यों ने अंचल अधिकारी से बातचीत की और इस घटना को मनमानी करार दिया। समिति का कहना है कि राज्य के अन्य इलाकों में भी सब्जी बाजारों में भीड़ रहती है और बरवाडीह में पहले से ही चारपहिया वाहनों का आवागमन होता रहा है। वहीं अंचलाधिकारी लवकेश सिंह ने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!