संकल्प यात्रा के तहत जमकर बरसे मरांडी, बोले- सोरेन ने धनबाद जिले के SP को बना रखा है अपना वसूली एजेंट

Edited By Khushi, Updated: 27 Sep, 2023 04:59 PM

marandi lashed out heavily under the sankalp yatra

भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि धनबाद सहित पूरे झारखंड में कानून व्यवस्था चौपट हो चुकी है।

रांची: भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि धनबाद सहित पूरे झारखंड में कानून व्यवस्था चौपट हो चुकी है।

मरांडी ने बीते मंगलवार को संकल्प यात्रा के तहत निरसा विधानसभा में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है। राज्य सरकार को इसकी कोई चिंता नहीं है। झारखंड में बेहिसाब अपराध बढ़ा है। धनबाद में एसपी हैं। सबका प्रमोशन हो गया परंतु वसूली करने के लिए इनका प्रमोशन नहीं हुआ। हेमंत सोरेन ने धनबाद जिले के एसपी को अपना वसूली एजेंट बना रखा है। यहां के एसपी अपराधियों के साथ मिलकर रंगदारी वसूल रहे हैं। जनता से लूटे गए इन्हीं पैसों से हेमंत अपने कोर्ट-कचहरी का खर्चा निकाल रहे हैं। पलामू में पदस्थापन के दौरान इनके एक कारनामे से हमने पत्र लिखकर सरकार को अवगत कराया परंतु सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ा। वैसे दागी अधिकारी को धनबाद जैसे जिला में सरकार पदस्थापित करके रखी है तो दाल में कुछ काला जरूर है। यह तो राज्य की स्थिति है, फिर कैसे कानून व्यवस्था ठीक होगी।

मरांडी ने कहा कि सरकार का काम होता है कानून व्यवस्था ठीक कराना, लेकिन आज झारखंड में क्या हो रहा है किसी से छुपा नही है यहां प्रत्येक दिन चोरी, डकैती, लूट, अपहरण, हत्या यहां तक कि बहु- बेटियों की इज्जत भी सुरक्षित नहीं है, आखिर यह स्थिति क्यों पैदा हुई। जब झारखंड में भाजपा की सरकार होती है तो अपराधी ख़ौफ खाते हैं झारखंड से भाग खड़े होते हैं, लेकिन जब राज्य में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार बनती है तो अपराधी बेख़ौफ होकर अपराध करते हैं आखिर पुलिस करती क्या है?

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!