हेमंत सरकार ने जनता को ठगा और राज्य को लूटा, मरांडी की BJP विधायकों के निलंबन पर कड़ी प्रतिक्रिया

Edited By Nitika, Updated: 02 Aug, 2024 08:15 AM

marandi targeted on government

झारखंड में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने भाजपा विधायकों के निलंबन पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। हेमंत सोरेन की कुर्सी हिल रही, इसलिए वे परेशान हैं।

 

रांचीः झारखंड में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने भाजपा विधायकों के निलंबन पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। हेमंत सोरेन की कुर्सी हिल रही, इसलिए वे परेशान हैं। राज्य के ज्वलंत मुद्दों पर जवाब देने से भाग रहे।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के विधायक सदन में मुख्यमंत्री से वही पूछ रहे, जो उन्होंने सदन के बाहर और भीतर वादे किए थे। कहा कि 5 लाख प्रतिवर्ष नौकरी नहीं तो बेरोजगारी भत्ता। साल में प्रत्येक परिवार को 72000 रुपए देना, प्राइवेट कंपनी में भी युवाओं को रोजगार में 75% आरक्षण दिलाना। ये सभी वादे इसी सरकार ने किए थे, जो एक भी पूरे नहीं हुए। कहा कि न नियोजन नीति बनाई, न स्थानीय नीति। उल्टे नगर निगम में विगत दिनों हुई 28 बहाली में मात्र 11 लोग झारखंड के हैं और 17 बाहरी हैं।

वहीं मरांडी ने कहा कि भाजपा विधायक तो इन्हीं मुद्दों पर बहस चाहते है,जवाब चाहते हैं। इसमें कौन सा अपराध है, जिसके कारण विधायकों को निलंबित किया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा ऐसी कार्रवाई से डरने वाली नहीं। आज भले सत्ता पक्ष संख्या बल में ज्यादा हैं लेकिन जन समर्थन भाजपा और एनडीए के पास है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!