गिरिडीह में मेगा लीगल एंपावरमेंट कैंप का आयोजन, जज ने छात्रों के बीच वितरण किया साइकिल

Edited By Khushi, Updated: 28 Jul, 2024 05:14 PM

mega legal empowerment camp organized in dumri block office

गिरिडीह जिले के डुमरी प्रखंड सह अंचल कार्यालय सभागार में रविवार को मेगा लीगल एंपावरमेंट कैंप का आयोजन किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि जिला एडिशनल सेशन जज (8) यशवंत प्रकाश एवं एसडीजेएम सुश्री मीनाक्षी वर्मा उपस्थित हुए।

गिरिडीह: गिरिडीह जिले के डुमरी प्रखंड सह अंचल कार्यालय सभागार में रविवार को मेगा लीगल एंपावरमेंट कैंप का आयोजन किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि जिला एडिशनल सेशन जज (8) यशवंत प्रकाश एवं एसडीजेएम सुश्री मीनाक्षी वर्मा उपस्थित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर हुई। तत्पश्चात डुमरी प्रखंड विकास पदाधिकारी ने प्रखंड में चल रहे विकास योजनाओं की जानकारी दिया।

इसके बाद जिला एडिशनल सेशन जज द्वारा प्रखंड के विभिन्न योजनाओं के गरीब लाभुकों के बीच प्रशस्ति पत्र के साथ-साथ परिसंपत्तियों का वितरण किया। इस दौरान जिला एडिशनल सेशन जज यशवंत प्रकाश ने उपस्थित लोगों के बीच कानून के बारे में जानकारी साझा किया एवं लोगों को किसी भी प्रकार से किसी के झांसे में नहीं आने की बात कही तथा सरकार द्वारा योजनाओं की जानकारी हेतु अधिकारियों से संपर्क रखने की बात कही ताकि योजनाओं को सही तरीके से जानकारी मिल सके।

वही प्रखंड विकास पदाधिकारी डुमरी ने बताया कि इस प्रकार का कार्यक्रम प्रखंड वासियों के लिए संजीवनी का काम करेगा तथा लोगों के बीच कानून के साथ-साथ सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं की भी जानकारी सटीक रूप से मिल पाएगी। वहीं, कार्यक्रम के अंत में स्कूली विद्यार्थियों के बीच जिला एडिशनल जज यशवंत प्रकाश, एसडीजेएम सुश्री मीनाक्षी वर्मा प्रखंड विकास पदाधिकारी अन्वेषा ओना, अंचल पदाधिकारी शशि भूषण वर्मा, प्रखंड प्रमुख उषा देवी, उप प्रमुख उपेंद्र महतो, जिला परिषद सुनीता कुमारी ने संयुक्त रूप से साइकिल वितरण किया।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!