43 साल के हुए MS Dhoni, रांची में अनोखे केक के साथ फैन्स ने मनाया 'माही' का बर्थडे

Edited By Khushi, Updated: 08 Jul, 2024 11:05 AM

ms dhoni turns 43 fans celebrated mahi s birthday with a unique cake

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और कैप्टन कूल के नाम से मशहूर महेंद्र सिंह धोनी ने बीते रविवार को 43वां जन्मदिन मनाया। राजधानी रांची में उनके प्रशंसकों ने पूरे धूमधाम से उनका जन्मदिन मनाया।

रांची: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और कैप्टन कूल के नाम से मशहूर महेंद्र सिंह धोनी ने बीते रविवार को 43वां जन्मदिन मनाया। राजधानी रांची में उनके प्रशंसकों ने पूरे धूमधाम से उनका जन्मदिन मनाया।

PunjabKesari

रांची में उनके फैंस ने केक काटकर और धोनी के कट आउट पर उन्हें केक खिलाकर जन्मदिन मनाया। धोनी के फैन सुबोध कुशवाहा ने कहा कि आज उनका 43वां जन्मदिन है और उनके जन्मदिन पर हम कामना करते हैं कि वह हमेशा खुश रहें और आगे भी क्रिकेट खेलते रहे। वहीं अहमदाबाद से आए एक फैन ने कहा कि वह सिर्फ धोनी को देखने और उनके जन्मदिन मनाने अहमदाबाद से रांची आए हैं, लेकिन उन्हें अफसोस है कि धोनी से मुलाकात नहीं हो पाएगी। उनका कहना है कि उम्मीद है कि इस बार नहीं तो अगली बार जरूर उनसे मुलाकात हो जाएगी।

PunjabKesari

वहीं बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने आधी रात को धोनी के साथ उनका बर्थडे सेलिब्रेट किया। भाईजान के नाम से मशहूर सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो पोस्ट की, जिसमें वह धोनी संग नजर आ रहे हैं। फोटो में धोनी केक लिए दिख रहे हैं। वहीं ब्लैक शर्ट पहने सलमान खान उन्हें देखकर मुस्कुरा रहे हैं। सलमान खान ने पोस्ट के कैप्शन में हैप्पी बर्थडे कप्तान साहब लिखा है। धोनी की पत्नी साक्षी सिंह ने भी अपने इंस्टाग्राम पर धोनी के मिड नाइट बर्थडे सेलिब्रेशन की एक वीडियो शेयर की है। वीडियो में धोनी केक काट रहे हैं। वहीं साक्षी धोनी के पैर छूकर आशीर्वाद लेती नजर आ रही हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!