पलामू में ‘झाड़ फूंक' करने वाले व्यक्ति की धारदार हथियार से हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Edited By Diksha kanojia, Updated: 27 Oct, 2020 11:40 AM

murder of  flickers  in palamu with sharp edged weapon

पलामू जिले के छत्तरपुर थाना अंतर्गत एक गांव में ‘झाड़ फूंक'' करने वाले एक व्यक्ति की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। छत्तरपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शम्भु कुमार सिंह ने बताया कि कृष्णा सिंह (45) के माता-पिता की भी जादू-टोना को लेकर 2007 में...

मेदिनीनगरः पलामू जिले के छत्तरपुर थाना अंतर्गत एक गांव में ‘झाड़ फूंक' करने वाले एक व्यक्ति की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। छत्तरपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शम्भु कुमार सिंह ने बताया कि कृष्णा सिंह (45) के माता-पिता की भी जादू-टोना को लेकर 2007 में हत्या कर दी गई थी।

इस मामले में अपराधी को सश्रम आजीवन कारावास की सजा हुई थी। उन्होंने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि कृष्णा की हत्या पुरानी रंजिश की वजह से हुई है। इस बीच, छत्तरपुर थाना प्रभारी उपेन्द्र नारायण सिंह ने बताया कि व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर स्थित मेदिनीराय चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

परिजनों की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि कृष्णा को जंगल में अकेला देख कर अज्ञात लोगों ने उसे टांगी के वार से मार डाला। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में सभी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!