पहले तेजधार से युवक की हत्या...फिर हाईवे के पास फेंका शव; बोकारो में खौफनाक वारदात

Edited By Harman, Updated: 06 May, 2025 12:16 PM

murdered of young man in bokaro dead body found on the roadside

झारखंड के बोकारो जिले से सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आई है। दरअसल यहां एक शख्स का खून से लथपथ शव हाईवे पर पड़ा मिला। वहीं इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल कायम कर दिया।

Bokaro Crime News: झारखंड के बोकारो जिले से सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आई है। दरअसल यहां एक शख्स का खून से लथपथ शव हाईवे पर पड़ा मिला। वहीं इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल कायम कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, बोकारो जिले के पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र में हाईवे के पास  से शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान धनंजय कुमार के रूप में हुई जो किइलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा चलाता था। बताया जा रहा है कि सोमवार को राहगीरों ने उसका शव हाईवे के पास खेदाडीह गोविंद तालाब के पास पड़ा देखा। शरीर पर गहरे घाव थे। शव को देखने से प्रतीत होता था कि जैसे किसी ने तेजधार हथियार से हमला करके धनंजय कुमार को मौत के घाट उतार दिया।

वहीं लोगों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Mumbai Indians

37/2

4.4

Gujarat Titans

Mumbai Indians are 37 for 2 with 15.2 overs left

RR 8.41
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!