JMM के नलिन सोरेन उत्कृष्ट विधायक के रूप में चयनित

Edited By Nitika, Updated: 20 Nov, 2020 03:08 PM

nalin soren selected as outstanding legislator

झारखंड में झामुमो के वरिष्ठ विधायक नलिन सोरेन को उत्कृष्ट विधायक के रूप चुना गया है। झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो की अध्यक्षता में रांची स्थित उनके आवासीय कार्यालय में विधायी उत्कृष्टता पुरस्कार चयन समिति की बैठक हुई।

 

रांचीः झारखंड में झामुमो के वरिष्ठ विधायक नलिन सोरेन को उत्कृष्ट विधायक के रूप चुना गया है। झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो की अध्यक्षता में रांची स्थित उनके आवासीय कार्यालय में विधायी उत्कृष्टता पुरस्कार चयन समिति की बैठक हुई।

बैठक में झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ विधायक नलिन सोरेन को उत्कृष्ट विधायक के रूप चुना गया। आगामी 22 नवंबर को झारखंड विधानसभा के स्थापना दिवस पर उत्कृष्ट विधायक के रूप चयनित नलिन सोरेन को सम्मानित किया जाएगा। वहीं विधानसभा के 5 कर्मचारियों को भी उत्कृष्ट सेवा के लिए चयन किया गया है। इसमें विधानसभाकर्मियों शिशिर कुमार झा, सोमेन कुमार सिंह, लक्ष्मी मछुआ, मनोज कुमार और हेलेना कंडुलना के नाम शामिल हैं।

इसके अलावा कोरोना काल में उत्कृष्ट सेवा के लिए तीन लोगों को पुरस्कार के लिए चुना गया है। रांची के सिविल सर्जन डॉ. बीबी प्रसाद, एडीएम रैंक के पदाधिकारी पूर्व ला एंड आर्डर अखिलेश कुमार सिन्हा और रिम्स की मुख्य नर्स रामरेखा राय का चयन गया है। विधानसभा अध्यक्ष के आवास पर उत्कृष्ट विधायक चयन समिति की बैठक में संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम, मनोनीत विधायक जीजे गॉलस्टीन, विधानसभा प्रेस सलाहकार समिति के सदस्य दिवाकर कुमार और विधानसभा सचिव शामिल हुए।

बता दें कि उत्कृष्ट विधायक का चयन विधायक के उत्तम कार्य, सदन के अंदर बेहतर आचरण के आधार पर किया जाता है। इस वर्ष के लिए नलिन सोरेन को बिरसा मुंडा उत्कृष्ट विधायक सम्मान के लिए चयनित किया गया। नलिन सोरेन शिकारीपाड़ा से लगातार 7वीं बार विधायक बने हैं। इनके अतिरिक्त देश की सुरक्षा में शहीद हुए जवानों के परिजनों और झारखंड एकेडमिक कौंसिल की 10वीं व 12वीं परीक्षाओं के टॉपर्स को भी सम्मानित किया जाएगा।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!