रामगढ़ में प्रतिमा विसर्जन के साथ नवरात्र सपंन्न, नम आंखों से दी गई मां दुर्गा को विदाई

Edited By Diksha kanojia, Updated: 06 Oct, 2022 12:13 PM

navratri ends with idol immersion in ramgarh

जानकारी के अनुसार, दशमी पर जगह-जगह सिंदूर खेला की रस्म भी अदा की गई। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की प्रतिमा को लेकर शोभा यात्रा निकाली। ढाकी की ताल पर बच्चों ने नाच का भी आयोजन किया। मां दुर्गा के विदाई पर महिलाओं और बच्चों ने मां के जयकारे लगाए जिससे...

 

रामगढ़ः झारखंड के रामगढ़ जिले में धूमधाम से दुर्गापूजा संपन्न, दुर्गापूजा को लेकर चहुंओर उत्साह का माहौल रहा। क्या बड़े क्या छोटे सभी मां दुर्गा की भक्ति में लीन दिखे। पिछले नौ दिनों से चल रहे नवरात्र का प्रतिमा विसर्जन के साथ संपन्न हो गया। श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां दुर्गे को विदा दी।

जानकारी के अनुसार, दशमी पर जगह-जगह सिंदूर खेला की रस्म भी अदा की गई। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की प्रतिमा को लेकर शोभा यात्रा निकाली। ढाकी की ताल पर बच्चों ने नाच का भी आयोजन किया। मां दुर्गा के विदाई पर महिलाओं और बच्चों ने मां के जयकारे लगाए जिससे माहौल भक्तिमय हो गया।

रामगढ़ शहर के प्रमुख स्थानों से निकलकर प्रतिमा विसर्जन जुलूस बिजुलिया तालाब पहुंचा।। लोगों ने यहां मां की प्रतिमा को विसर्जित किया। रामगढ़ के पतरातू बस्ती ,बिजुलिया, मिलोनी क्लब,मेन रोड, थाना चौक, रांची रोड, रेलवे स्टेशन, पचरा बरकाकाना घुटवा पतरातू समेत जिले के तमाम क्षेत्रों में दुर्गा मां का विसर्जन किया गया।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!