जैक अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष की नियुक्ति नही होना शिक्षा व्यवस्था के साथ खिलवाड़: आदित्य साहू

Edited By Diksha kanojia, Updated: 06 Dec, 2021 10:46 AM

non appointment of jack president and vice president is playing

साहू ने कहा कि इससे पूर्व उपाध्यक्ष डॉ फूल सिंह को समय से पहले हटा कर डॉ शंकर लाल को अचानक उपाध्यक्ष बना दिया गया। उन्होंने कहा कि अब फिर सरकार दुबारा ऐसी गलती कर रही है कि अभी तक जैक अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को बहाल नही कर रही है।

 

रांचीः भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने कहा कि 14 सितंबर 2021 से जैक में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का आज तक पद खाली है। साहू ने रविवार को कहा कि इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का पद खाली पड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि जब से अधिविध परिषद का गठन हुआ है, यह पहला मौका है कि अभी तक तीन महीने से झारखंड सरकार जैक अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के पद को भर नही सकी है।

साहू ने कहा कि इससे पूर्व उपाध्यक्ष डॉ फूल सिंह को समय से पहले हटा कर डॉ शंकर लाल को अचानक उपाध्यक्ष बना दिया गया। उन्होंने कहा कि अब फिर सरकार दुबारा ऐसी गलती कर रही है कि अभी तक जैक अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को बहाल नही कर रही है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटना से झारखंड सरकार मजाक बनकर रह गई है। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि जल्द से जल्द जैक अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष की नियुक्ति हो जिससे जैक के सभी कार्य सुचारू रूप से चलता रहे। उन्होंने कहा कि विश्वस्त सूत्रों से पता चला है कि एक साजिश के तहत जैक सचिव पूर्ण प्रभार लेने के लिए प्रयासरत है। जबकि जैक में सचिव को पूर्ण प्रभार देना न्यायसंगत नही है साहू ने कहा कि जैक अध्यक्ष का पद संवैधानिक होता है।

अध्यक्ष पद का प्रभार सचिव को देना कहीं से उचित नही है। उन्होंने कहा कि पूर्व में परंपरा यह रही है कि अध्यक्ष के नही रहने पर उपाध्यक्ष को प्रभार दिया जाता रहा है।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अविलंब अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष की नियुक्ति करे जिससे जैक कर्मचारियों , छात्रों एवं स्कूलों के हित के साथ-साथ राज्य का हित हो सके।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!