Pahalgam Attack: रांची के इस परिवार का मौत तक पहुंचने का सिर्फ 10 मिनट का रह गया था फासला, सुनाई आपबीती

Edited By Khushi, Updated: 27 Apr, 2025 05:23 PM

pahalgam attack this ranchi family was just 10 minutes

Pahalgam Attack: जम्मू-कश्मीर के लोकप्रिय पर्यटन स्थल पहलगाम में मंगलवार की दोपहर आतंकियों ने अंधाधुंध गोलीबारी की, जिसमें बेगुनाह लोगों की जान चली गई। इस आतंकी हमले ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। इस हमले के बाद लोगों में डर का माहौल पैदा हो गया...

Pahalgam Attack: जम्मू-कश्मीर के लोकप्रिय पर्यटन स्थल पहलगाम में मंगलवार की दोपहर आतंकियों ने अंधाधुंध गोलीबारी की, जिसमें बेगुनाह लोगों की जान चली गई। इस आतंकी हमले ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। इस हमले के बाद लोगों में डर का माहौल पैदा हो गया है। घटना में जो लोग बच गए हैं। वह अपनी आपबीती सुना रहे हैं। इसी बीच रांची के रहने वाली रेणु सिंह ने भी आपबीती साझा की है।

रेणु सिंह ने बताया कि वह अपने पति और पूरे परिवार के साथ 1 हफ्ते के लिए जम्मू-कश्मीर घूमने गए थे। 22 अप्रैल को उन्होंने दोपहर के बाद पहलगाम की घाटी पर जाना था। रेणु सिंह ने बताया कि हम वहां जाने के लिए खच्चर वाले से रेट तय कर रहे थे। इस दौरान हमारे कैब ड्राइवर को घटना की खबर मिली। उसने हमें जल्दी होटल लौटने को कहा। हम तुरंत होटल लौट आए। रेणु सिंह ने बताया कि होटल पहुंचने से पहले ही करीब 10 मिनट के अंदर ही आसमान में हेलीकॉप्टर मंडराने लगे। पुलिस की गाड़ियों के सायरन गूंजने लगे।

रेणु सिंह ने आगे कहा कि होटल पहुंचकर जब टीवी चलाया, तो पैरों तले जमीन खिसक गयी। उनकी होटल में पूरी रात दहशत में गुजरी। अगले दिन वह कश्मीर से निकल गए। रेणु सिंह ने आगे कहा कि रास्ते में जो नजारा देखा, वो आंखें नम कर गया। जगह-जगह कश्मीरी खड़े थे। उनके हाथों में पानी, जूस, नाश्ता और खाना था। वे मुस्कुरा कर कह रहे थे, डरिए मत, आप हमारे मेहमान हैं। हर दो-ढाई किलोमीटर पर सुरक्षा जांच हो रही थी। रेणु सिंह ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के पुलिस जवान खुद भी घटना पर अफसोस जता रहे थे। कह रहे थे कि कश्मीरियों को बदनाम किया जा रहा है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Rajasthan Royals

Gujarat Titans

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!