"PM Modi विधायकों को बकरियों की तरह खरीदते और खिला-पिलाकर काट देते हैं", मल्लिकार्जुन खरगे का हमला

Edited By Khushi, Updated: 12 Nov, 2024 10:48 AM

pm modi buys mlas like goats feeds them and slaughters them

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बीते सोमवार को उन पर आरोप लगाया कि वह विपक्ष को दबाने एवं निर्वाचित सरकारों को गिराने के लिए विधायकों को बकरियों की तरह खरीदते और खिला-पिलाकर काट देते हैं।

रांची: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बीते सोमवार को उन पर आरोप लगाया कि वह विपक्ष को दबाने एवं निर्वाचित सरकारों को गिराने के लिए विधायकों को बकरियों की तरह खरीदते और खिला-पिलाकर काट देते हैं। राज्य में 2 चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए मल्लिकार्जुन खरगे ने मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर “अदाणी और अंबानी” के साथ मिलकर केंद्र सरकार चलाने का भी आरोप लगाया। खरगे ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला करते हुए आरोप लगाया कि वह ‘मुख में राम, बगल में छुरी' में विश्वास करते हैं। खरगे ने आरोप लगाया, “मोदी जी सरकारें गिराने में विश्वास रखते हैं। वह विधायक खरीदते हैं। उनका काम विधायकों को बकरी के जैसे अपने पास रख लेना, पालना और फिर बाद में काट कर खाना है...। यह मोदी हैं।”

"मोदी वादे पूरे किए बिना जनता की सारी कमाई खा जाते"
खरगे ने दावा किया कि मोदी और शाह ने विपक्षी नेताओं के खिलाफ ईडी, सीबीआई और अन्य केंद्रीय एजेंसियों को तैनात कर दिया है, लेकिन “हम डरते नहीं हैं। हमने आजादी के लिए लड़ाई लड़ी, अपने प्राणों की आहुति दी।” उन्होंने कहा, “मोदी को हमें सलाखों के पीछे डाल देने दीजिए, हम गरीबों की सेवा करते रहेंगे।” उन्होंने आरोप लगाया कि चार लोग-मोदी, शाह, अदाणी और अंबानी- भारत को चला रहे हैं। उन्होंने दावा किया, “जबकि राहुल गांधी और मैं संविधान और लोकतंत्र को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।” खरगे ने प्रधानमंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा, “मोदी मानते हैं कि वह जैविक नहीं हैं”। उन्होंने आरोप लगाया, “वह एक आदतन झूठे हैं जो कभी अपने वादे पूरे नहीं करते,… क्या गुजरात में कोई स्वर्ण युग आया?” कांग्रेस अध्यक्ष ने दावा किया, “हम 25 साल से मोदी को मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के तौर पर बर्दाश्त कर रहे हैं। वे पिछड़े लोगों और महिलाओं का शोषण करने वालों का समर्थन करते हैं...प्रधानमंत्री मोदी मणिपुर जाने से डरते हैं, मैं उन्हें वहां जाने की चुनौती देता हूं।” खरगे ने आरोप लगाया: “प्रधानमंत्री मोदी झारखंड से कोयला और लौह अयस्क लूट रहे हैं; उनकी पार्टी झपटमारों की पार्टी है। कोयला खनन के एवज में झारखंड का 1.36 लाख करोड़ रुपया अभी तक नहीं चुकाया गया है।” प्रधानमंत्री पर ‘झूठों का सरदार' होने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि मोदी वादे पूरे किए बिना जनता की सारी कमाई खा जाते हैं। उन्होंने आरोप लगाया, “आकाश में चील उड़ती है तो बोलते हैं भैंस उड़ रही है।” उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए खरगे ने कहा, “एक सच्चा योगी ‘बटेंगे तो कटेंगे' जैसी भाषा का इस्तेमाल नहीं कर सकता। इस भाषा का इस्तेमाल आतंकवादी करते हैं। योगी एक मठ के प्रमुख हैं, भगवा वस्त्र पहनते हैं, लेकिन ‘मुख में राम बगल में छुरी' में विश्वास करते हैं।” भाजपा नेता पर सीधा हमला करते हुए खरगे ने कहा कि उन्हें अपना भगवा वस्त्र त्याग देना चाहिए और अन्य राजनेताओं की तरह सफेद वस्त्र पहन लेना चाहिए, क्योंकि वह ‘जो तेरा है वो मेरा है' में विश्वास करते हैं और जनता को “मूर्ख” बनाना बंद कर देना चाहिए।

"भाजपा जिस चीज को छूती है, उसे नष्ट कर देती है"
खरगे ने कहा कि सोनिया गांधी ने राजीव गांधी के एक हत्यारे को माफ कर दिया जबकि प्रियंका गांधी ने हत्यारे को गले लगा लिया। यह करुणा है। खरगे ने आरोप लगाया, “भाजपा उस देश को बांट रही है जिसके लिए इंदिरा गांधी ने 36 गोलियां खाईं और राजीव गांधी ने अपने प्राणों की आहुति दी... देश को बांटने वाले हमें देशभक्ति सिखा रहे हैं।” इस बात पर आश्चर्य जताते हुए कि क्या भाजपा-राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में किसी ने देश के लिए जान कुर्बान की है, कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया, “आपने तो जान ले ली।” खरगे ने प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि वे “लाल संविधान दिखाने के लिए हमें शहरी नक्सली कहते हैं, लेकिन मोदी ने खुद पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को यही संविधान दिखाया था। वे कहते हैं कि हमारे नेता द्वारा दिखाया गया संविधान खाली था, जो संविधान का अनादर है।” भाजपा हाल ही में महाराष्ट्र में राहुल गांधी की अध्यक्षता में आयोजित एक कार्यक्रम में कांग्रेस पर “संविधान की कोरी प्रतियां” वितरित करने का आरोप लगा रही है। भाजपा हाल ही में महाराष्ट्र में राहुल गांधी की अध्यक्षता में आयोजित एक कार्यक्रम में कांग्रेस पर “संविधान की कोरी प्रतियां” वितरित करने का आरोप लगा रही है। खरगे ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को संविधान संशोधन करने से रोकने के लिए विपक्ष को राज्यों में जीत हासिल करनी होगी। उन्होंने कहा, “भाजपा जिस चीज को छूती है, उसे नष्ट कर देती है। राम मंदिर की छत टपक रही है, जबकि बुलेट ट्रेन का पुल ढह गया।” खरगे ने दावा किया कि राज्य की 81 सीटों पर प्रचार के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के 81 मंत्री बाहर से झारखंड आए। उन्होंने दावा किया कि मोदी सरकार जदयू के नीतीश कुमार और तेलुगु देशम पर्टी (तेदेपा) के चंद्रबाबू नायडू के समर्थन पर टिकी है। खरगे ने केंद्र पर कटाक्ष करते हुए कहा कि देश में स्थिति ऐसी है कि लोग दिन से रात तक टीवी पर ‘मोदी दर्शन' देख रहे हैं, जबकि ‘ईश्वर दर्शन' दुर्लभ है। 

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!