15 सितंबर को झारखंड आएंगे PM Modi, राज्य को देंगे 2 वंदे भारत ट्रेनों की सौगात

Edited By Harman, Updated: 06 Sep, 2024 03:31 PM

pm modi will gift 2 vande bharat trains to the state

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को जमशेदपुर आ रहे हैं। यहां प्रधानमंत्री टाटानगर स्टेशन से 2 वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे।

रांची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को जमशेदपुर आ रहे हैं। यहां प्रधानमंत्री टाटानगर स्टेशन से 2 वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे।

बैद्यनाथधाम-काशी विश्वनाथ वंदे भारत की समय सारणी
बता दें कि बैद्यनाथधाम से काशी तक जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस दोपहर 3:15 बजे बैद्यनाथधाम स्टेशन से रवाना होगी और जसीडीह, झाझा, नवादा होते हुए शाम 7:10 बजे गया पहुंचेगी। गया से यह ट्रेन रात 10:20 बजे काशी विश्वनाथ की नगरी वाराणसी पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन सुबह 6:20 बजे वाराणसी से खुलेगी और दोपहर 1:30 बजे बैद्यनाथधाम पहुंचेगी। वहीं दुमका-रांची वंदे भारत ट्रेन देवघर व मधुपुर से न्यू गिरिडीह स्टेशन होते हुए जमुआ, राजधनवार, कोडरमा, बरही व हजारीबाग होते हुए रांची जायेगी। इस ट्रेन की समय सारणी अभी नहीं आई है। इस ट्रेन के साथ जसीडीह से होकर गुजरने वाली तीसरी वंदे भारत ट्रेन हो जायेगी।

4 महीने बंद रहेगा जसीडीह-बैद्यनाथधाम रेल मार्ग
बता दें कि 15 सितंबर को बैद्यनाथधाम स्टेशन से काशी विश्वनाथ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन शुरू होने के 15 दिनों बाद जसीडीह-बैद्यनाथधाम रेल मार्ग को 4 महीने के लिए बंद कर दिया जायेगा। इस रेल मार्ग में रोहिणी बाईपास का काम चालू होने की वजह से 4 महीने का ब्लॉक होगा। इस दौरान वंदे भारत ट्रेन देवघर स्टेशन से खुलेगी। 4 महीने के बाद रोहिणी बाईपास चालू होने के बाद दोबारा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन बैद्यनाथधाम स्टेशन से खुलने लगेगी। वहीं, इन दोनों ट्रेनों के परिचालन से झारखंड के धार्मिक पर्यटन व अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा। अब भक्त सीधे बाबा बैद्यनाथ और बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन एक ही यात्रा में कर सकेंगे।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!