आम तोड़ने के विवाद में पुलिस के हवलदार ने बच्चे को मारी गोली, फिर रिवाल्वर से खुद की ली जान

Edited By Diksha kanojia, Updated: 03 May, 2021 02:36 PM

police constable shot child in mango breaking dispute

इसी दौरान पत्थर का टुकड़ा बास्की केवट (मोनू के पिता) के छप्पर पर गिरने से टाली टूट गई। टाली टूटने को लेकर बिरजू एवं बास्की के घर के बच्चे एवं परिजन आपस में लड़ रहे थे। इसी क्रम में सिपाही बिरजू केवट अपने घर से देसी कट्टा निकाल कर 15 वर्षीय मोनू...

 

पाकुड़ः पाकुड़ जिले के लिट्टिपाड़ा थाना क्षेत्र के फुलपहाड़ी गांव में आम तोड़ने को लेकर हुए विवाद में हवलदार बिरजू केवट एवं 15 वर्षीय मोनू केवट की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बिरजू के घर के बच्चे आम तोड़ रहे थे। इसी दौरान पत्थर का टुकड़ा बास्की केवट (मोनू के पिता) के छप्पर पर गिरने से टाली टूट गई। टाली टूटने को लेकर बिरजू एवं बास्की के घर के बच्चे एवं परिजन आपस में लड़ रहे थे।

इसी क्रम में सिपाही बिरजू केवट अपने घर से देसी कट्टा निकाल कर 15 वर्षीय मोनू केवट के सीने पर गोली दाग दी। जहां पर मौके पर ही मोनू केवट की मौत हो गई। वही मोनू केवट के पिता बास्की केवट के पैर पर गोली लगने से वह घायल हो गया। मोनु को गोली मारने के बाद दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना में पदस्थापित हवलदार 49 वर्षीय विरजु केवट ने भी अपने आप को गोली मार ली।

घायल मोनू के पिता बास्की केवट का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। वहीं इस घटना को अंजाम देने के बाद हवलदार बिरजू ने भी अपने आप को गोली मार ली है। जिसके कारण उसकी भी सदर अस्पताल में मौत हो गई है। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस छानबीन में जुटी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!