PM मोदी के जन्मदिन पर सेवा एवं समर्पण अभियान की तैयारी पूर्ण, आज से शुरू होगा अभियान

Edited By Nitika, Updated: 17 Sep, 2021 11:44 AM

preparation for dedication campaign completed on pm birthday

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर से लेकर 7 अक्टूबर तक सेवा और समर्पण अभियान चलाया जाएगा।

 

रांचीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर से लेकर 7 अक्टूबर तक सेवा और समर्पण अभियान चलाया जाएगा। अभियान के प्रदेश प्रभारी बालमुकुंद सहाय एवं सुबोध सिंह गुड्डू ने कहा कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सभी 27 सांगठनिक जिलों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

इस क्रम में सभी मंडलों में होर्डिंग, विश्वकर्मा पूजा व करमा पूजा के अवसर पर पाहनों व पूजा समिति के सदस्यों को सम्मान, दीप प्रज्वलन, चित्र प्रदर्शनी, अस्पतालों में फल वितरण का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सेवा एवं समर्पण अभियान की शुरुआत प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश और संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह, देवघर में क्षेत्रीय संगठन मंत्री नागेंद्र जी, महानगर कार्यालय में धर्मपाल सिंह, रामगढ़ में प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, जयंत सिन्हा, जेपी पटेल, कोडरमा में बाबूलाल मरांडी, जमशेदपुर महानगर जिला कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास सहित सभी सांगठनिक जिलों में प्रमुख लोग शामिल रहेंगे।

प्रदेश प्रभारी ने कहा कि 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक सेवा समर्पण अभियान के तहत बूथ से लेकर प्रदेश तक विभिन्न प्रकार की गतिविधियां चलाई जाएगी, जिसमें प्रधानमंत्री को आभार पत्र लिखना, नमो एप्प का विस्तार, वृक्षारोपण के तहत सभी मंडलों में 71 पेड़ लगाना, पर्यावरण संबंधी गतिविधियों में नदी तालाबों की सफाई, प्लास्टिक मुक्त अभियान, फूट पाथ विक्रेताओं को सम्मान, ट्रैक्टर व बैलगाड़ी रैली, खिलाड़ी व प्रतिभावों को सम्मान, राशन बैग का वितरण, स्वास्थ्य गतिविधियों में रक्तदान, टीकाकरण, स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, सेवा गतिविधियों में गरीबों के बीच भोजन, अनाज, फल का वितरण, दिव्यांगजनो के बीच सहायता उपकरण का वितरण, आजादी का अमृत महोत्सव, आत्मनिर्भर भारत पर गोष्ठी, आदि शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इस अभियान में प्रचार गतिविधियों के तहत प्रदर्शनी, सेमिनार का आयोजन भी किया जाएगा। इन गतिविधियों के साथ 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल जी की जयंती व 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती भी बूथों व पार्टी के 513 मंडलों एवम सभी 27 सांगठनिक जि़लों में मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन देश सेवा, समाज सेवा के लिए समर्पित है।

गुजरात के एक सफल मुख्यमंत्री के रूप में 13 वर्ष और यशस्वी प्रधानमंत्री के रूप में मोदी जी ने 7 वर्ष समाज के अंतिम व्यक्ति की सेवा में अपने को समर्पित कर दिया है। इस सफलतम 20 वर्ष के सेवाकाल को देखते हुए 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक 20 दिनों का सेवा एवं समर्पण अभियान चलाया जा रहा है। संयोग से नरेंद्र मोदी जी पहली बार 7अक्टूबर को गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ लिया था।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!