ICAR-NISA शताब्दी समारोह में भाग लेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, रांची में बढ़ाई गई सुरक्षा

Edited By Khushi, Updated: 20 Sep, 2024 11:59 AM

president draupadi murmu will participate in icar nisa centenary

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय दौरे पर बीते बृहस्पतिवार शाम रांची पहुंचीं। आज वह आईसीएआर-राष्ट्रीय कृषि उच्चतर प्रसंस्करण संस्थान के शताब्दी समारोह में भाग लेंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दो दिवसीय दौरे के लिए रांची में सुरक्षा बढ़ा दी गई...

रांची: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय दौरे पर बीते बृहस्पतिवार शाम रांची पहुंचीं। आज वह आईसीएआर-राष्ट्रीय कृषि उच्चतर प्रसंस्करण संस्थान के शताब्दी समारोह में भाग लेंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दो दिवसीय दौरे के लिए रांची में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

"कई जगहों पर बदल दिया गया यातायात का मार्ग"
रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) चंदन कुमार सिन्हा ने कहा, "हमने राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की है, जिसमें तीन स्थानों - हवाई अड्डे, राजभवन और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) में कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा अधिकारियों व कर्मियों की पर्याप्त तैनाती की गई है।" उन्होंने कहा कि कई जगहों पर यातायात का मार्ग बदल दिया गया है। नामकुम स्थित आईसीएआर-एनआईएसए में कार्यक्रम शुक्रवार को पूर्वाह्न 11:10 बजे शुरू होगा।

किसानों को भी संबोधित करेंगी द्रौपदी मुर्मू
रांची के उपायुक्त राहुल कुमार ने बताया कि राष्ट्रपति वहां वैज्ञानिकों से बातचीत करेंगी और किसानों को भी संबोधित करेंगी। उन्होंने बताया कि यात्रा के मद्देनजर सभी इंतजाम कर लिए गए हैं। कार्यक्रम में भाग लेने के बाद राष्ट्रपति अपराह्न करीब एक बजे रांची हवाई अड्डे से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगी। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति बीते गुरुवार की शाम करीब 7 बजे यहां पहुंचीं और राजभवन गईं, जहां वह रात में ठहरी।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!