विधानसभा चुनाव से पहले एक्शन मोड में उत्पाद विभाग, ITI बिल्डिंग में छापेमारी कर नकली शराब की फैक्ट्री का किया पर्दाफाश

Edited By Harman, Updated: 12 Oct, 2024 10:06 AM

product department in action mode before assembly elections

झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर लगातार नशीले पदार्थों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस ने ITI बिल्डिंग पर छापेमारी कर नकली शराब की फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है।

सरायकेला: झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर लगातार नशीले पदार्थों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस ने ITI बिल्डिंग पर छापेमारी कर नकली शराब की फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है।  

आदित्यपुर अंचल के उत्पाद अवर निरीक्षक नीरज कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र  में अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री संचालित होने की गुप्त सूचना मिली थी। मामले की जानकारी मिलते ही उत्पाद विभाग के जवानों की टीम गठित की। टीम ने शिक्षण संस्थान के नाम से संचालित आईटीआई सेंटर व एक भवन में छापेमारी की। छापेमारी में टीम ने दोनों जगहों से 17 ड्रम नकली शराब, शराब कंपनियों के स्टिकर, सैकड़ों नये ढक्कन, नकली शराब, क्यूआर कोड बनाने वाली मशीन एवं पैकिंग और सीलिंग मशीन बरामद की।

वहीं, आदित्यपुर अंचल के उत्पाद अवर निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। साथ ही उत्पाद विभाग पुलिस समान को बरामद कर इस धंधे में शामिल लोगों की गिरफ्तारी में जुट गई है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!