रघुवर दास ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद के लिए NDA का उम्मीदवार बनाए जाने पर दी हार्दिक बधाई

Edited By Diksha kanojia, Updated: 22 Jun, 2022 02:50 PM

raghuvar das congratulates draupadi murmu on being made nda s

दास ने कहा कि भाजपा संसदीय दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लगाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत सभी सदस्यों को धन्यवाद। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार किसी आदिवासी को देश के सर्वोच्च पद के लिए चुना गया है।...

 

रांचीः भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झारखंड के पूर्व राज्यपाल सौम्य और मृदुभाषी द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए का उम्मीदवार बनाए जाने पर हार्दिक बधाई दी है।

दास ने कहा कि भाजपा संसदीय दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लगाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत सभी सदस्यों को धन्यवाद। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार किसी आदिवासी को देश के सर्वोच्च पद के लिए चुना गया है। एक संथाल आदिवासी महिला को पहले प्रधानमंत्री मोदी ने राज्यपाल बनाया और अब राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बनाया है। यह आदि संस्कृति को संरक्षित करने वाले जनजातीय समाज समेत पूरे झारखंड ही नहीं पूरे देश के लिए गौरव का विषय है।

दास ने कहा कि मैं विपक्ष के सभी दलों से आग्रह करता हूं कि द्रौपदी मुर्मू को समर्थन प्रदान कर सर्वसम्मति से राष्ट्रपति का चयन करें। विपक्ष के द्वारा घोषित उम्मीदवार यशवंत सिन्हा से मेरा आग्रह है कि वह भी मुर्मू के समर्थन में अपना नाम वापस ले और एक मिसाल पेश करें।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!