रामगढ़: पिता की हत्या के आरोप में पुत्र गिरफ्तार, मृतक का ATM कार्ड और मोबाइल भी बरामद

Edited By Diksha kanojia, Updated: 22 Nov, 2020 04:23 PM

ramgarh son arrested for murdering father

झारखंड में रामगढ़ जिले के बरकाकाना में सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड सीसीएल वकर्शॉप के सीनियर सिक्युरिटी गार्ड कृष्णा राम की गला रेतकर निर्मम हत्या के मामले में पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया है।

रामगढ़ः झारखंड में रामगढ़ जिले के बरकाकाना में सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड सीसीएल वकर्शॉप के सीनियर सिक्युरिटी गार्ड कृष्णा राम की गला रेतकर निर्मम हत्या के मामले में पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने शनिवार को बताया कि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (पतरातू) प्रकाशचंद्र महतो के नेतृत्व में गठित टीम ने 72 घंटे में ही मामले का उछ्वेदन करते हुए हत्यारोपी पुत्र को औरंगाबाद (बिहार) के नवीनगर से गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा, चाकू के साथ मृतक का एटीएम कार्ड और मोबाइल भी बरामद किया है।

वहीं, महतो ने बताया कि सीसीएल में अनुकंपा पर नौकरी पाने के लालच में सीसीएल गार्ड कृष्णा राम के बड़े पुत्र भोला राम ने ही घटना को अंजाम दिया था। इसके बाद आरोपित पुत्र अपने पैतृक गांव भाग गया था। हत्यारे पुत्र ने इस घटना को बहुत हीं शातिराना ढंग से अंजाम दिया, उसने अपने स्वीकारोक्ति बयान में कबूल किया कि उसने कैसे इस घटना को अंजाम दिया गया।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!