रांची में सनसनी! डेयरी फार्म के पास युवक का शव बरामद, शरीर पर थे चोट के निशान

Edited By Ramanjot, Updated: 19 Apr, 2026 02:07 PM

ranchi youth s body found near dairy farm

मृतक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे प्रथम द्दष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।

Jharkhand News: झारखंड की राजधानी रांची के टाटीसिल्वे थाना क्षेत्र में रविवार को एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। यह शव बड़ाम डेयरी फार्म के समीप स्थित एक मैदान से बरामद किया गया, जहां स्थानीय लोगों की नजर पड़ने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही टाटीसिल्वे थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की। 

शरीर पर कई जगह चोट के निशान
मृतक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे प्रथम द्दष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस हत्या सहित अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। मृतक की पहचान जोरार कैलाश नगर निवासी जितेंद्र तिवारी के पुत्र अभिजीत तिवारी के रूप में की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए, जिनका रो-रोकर बुरा हाल था। 

यह भी पढ़ें- CCL कथारा में CBI ने बड़ी कार्रवाई, प्रबंधक व JMM नेता को 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है, ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके। साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमाटर्म रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले की हर पहलू से जांच जारी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!