Edited By Khushi, Updated: 02 Feb, 2026 12:57 PM

Jharkhand News: राजधानी रांची समेत झारखंड के कई जिलों में ठंड से जल्द राहत मिलने के संकेत हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान बढ़ेगा, जिससे ठंड का असर धीरे-धीरे कम होगा।
Jharkhand News: राजधानी रांची समेत झारखंड के कई जिलों में ठंड से जल्द राहत मिलने के संकेत हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान बढ़ेगा, जिससे ठंड का असर धीरे-धीरे कम होगा।

लगातार बदलते मौसम को देखते हुए लोग रहें सतर्क
राजधानी रांची और आसपास के जिलों में 8 फरवरी तक ठंड से राहत मिलने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। इससे पूरे राज्य में ठंड का असर कम होगा और लोगों को राहत मिलेगी। हालांकि, इस दौरान राज्य के कुछ इलाकों में हल्का कोहरा छाने या आंशिक रूप से बादल रहने की संभावना है। मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रहेगा। मौसम विभाग ने लगातार बदलते मौसम को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति फिलहाल बनी रहेगी। बीते 24 घंटे में पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहा और कई जगहों पर हल्का से मध्यम कोहरा देखा गया।

6, 7 और 8 फरवरी के दौरान तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं
राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस गुमला में रिकॉर्ड हुआ। राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस रहा। अभिषेक आनंद के अनुसार, 2, 3, 4 और 5 फरवरी को न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं 6, 7 और 8 फरवरी के दौरान तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसका असर यह होगा कि राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में ठंड का प्रभाव कम होगा और लोगों को आने वाले दिनों में कुछ राहत महसूस होगी।