गिरिडीह में सड़क हादसा: ट्रक और दो वाहनों की टक्कर के बाद लगी आग; 2 लोगों की मौत

Edited By Khushi, Updated: 16 Apr, 2026 02:37 PM

road accident in giridih fire erupts after collision involving a truck and two

Jharkhand News: झारखंड के गिरिडीह जिले में गुरुवार को एक ट्रक और दो मालवाहक वाहनों के बीच टक्कर से लगी आग में जलकर दो लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Jharkhand News: झारखंड के गिरिडीह जिले में गुरुवार को एक ट्रक और दो मालवाहक वाहनों के बीच टक्कर से लगी आग में जलकर दो लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक वारिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, यह दुर्घटना डुमरी पुलिस थाना क्षेत्र के एक टोल नाके के पास सुबह करीब पांच बजे उस समय हुई जब ट्रक सड़क के किनारे खड़े दो वाणिज्यिक वाहनों से टकरा गया और आग लग गयी। डुमरी पुलिस थाने के प्रभारी श्रीकांत के मुताबिक दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गयी। उन्होंने बताया की मृतक ट्रक चालक तथा सहायक की पहचान अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। एक अन्य पुलिस अधिकारी के मुताबिक बुधवार को पलामू जिले में भी एक दोपहिया तथा एक तिपहिया वाहन में टक्कर से हुई दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गयी थी। यह घटना सदर पुलिस थाने कर अंतर्गत आने वाले जोरकट क्षेत्र में हुई थी।

अधिकारी के मुताबिक मृतकों के पहचान प्रदीप कुमार (26) तथा संतोष सिंह (52) के रूप में की गयी । सदर थाना प्रभारी लालजी ने बताया कि यह टक्कर जोरकट के पास हुई, जब एक दोपहिया, जिससे दो लोग मेदिनीनगर जा रहे और सतबरवा से शहर जा रहे यात्रियों से भरे तिपहिया वाहन में टक्कर हो गयी। घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेदिनीराय कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया जहाँ चिकित्सक द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!